Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam682143
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंऔरैया हादसे में मरने वालों के परिवार वालों को मआवज़े का ऐलान, दो SHO मुअत्तल

औरैया हादसे में मरने वालों के परिवार वालों को मआवज़े का ऐलान, दो SHO मुअत्तल

औरैया सड़क हादसे (Auraiya Road Accident) पर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditynath) ने दु:ख का इज़हार किया है और मरने वालों के परिवार वालों को दो-दो लाख और शदीद तौर पर ज़ख्मियों को 50,000 मुआवजे का ऐलान किया है.

फाइल फोटो...
फाइल फोटो...

औरैया: औरैया सड़क हादसे (Auraiya Road Accident) पर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditynath) ने दु:ख का इज़हार किया है और मरने वालों के परिवार वालों को दो-दो लाख और शदीद तौर पर ज़ख्मियों को 50,000 मुआवजे का ऐलान किया है. उधर, ट्रक के मालिक और ड्राइवर दोनों के खिलाफ कत्ल की साजिश का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. ट्रक को फौरन सीज करने का हुक्म दे दिया गया है. यह फैसला योगी आदित्यनाथ ने टीम-11 की मीटिंग में लिया है.

यह भी पढिए: औरैया में भयानक सड़क हादसा, 24 मज़दूरों की मौत, 35 ज़ख्मी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लापरवाही बरतने वाले पुलिस अफसरों पर भी फौरी कार्रवाई की है. CM आदित्यनाथ (CM Yogi Aditynath) ने फतेहपुर सीकरी आगरा के एसएचओ, कोसी कला मथुरा के एसएचओ को फौरी तौर पर मुअत्तल कर दिया है. इसके अलावा मुतअल्लिका पुलिस डिप्टी सुप्रिटेंडेंट और ऐडीशनल सुप्रिटेंडेंट को सख्त वार्निंग दी गई है. 

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढिए: औरैया हादसे पर अपोज़ीशन ने हुकूमत पर हमला, अखिलेश ने कहा मौत नहीं यह क़त्ल है

सीएम योगी (CM Yogi Aditynath) ने अहकामात दिए हैं कि वारदात में ज़ख्मी हुए मज़दूरों को फौरी तौर पर ईलाज मुहैया कराया जाए. उनकी हर मुमकिन मदद की जाए और राहत पहुंचाई जाए. औरैया सड़क हादसे में अब तक 24 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 35 से ज्यादा मज़दूर ज़ख्मी हैं. जिनका इलाज चल रहा है.

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news