दीपिका पादुकोण से एनसीबी कल यानी जुमा के रोज़ पूछताछ करेगी. वो फिलहाल शूटिंग के सिलसिले में गोवा में हैं और आज ही गोवा से मुबंई के लिए रवाना होंगी.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: अदाकार सुशांत सिंह रापजूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामला नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अब धर्मा प्रोडक्शन के डायरेक्टर क्षितिज प्रसाद के समन भेजा है. एनसीबी ने क्षितिज को 25 सितंबर को 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है. इससे पहले एनसीबी ने अदाकारा रकुल प्रीत सिंह, दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को नोटिस भेजा है.
दीपिका पादुकोण से एनसीबी कल यानी जुमा के रोज़ पूछताछ करेगी. वो फिलहाल शूटिंग के सिलसिले में गोवा में हैं और आज ही गोवा से मुबंई के लिए रवाना होंगी. उन्हें चार्टर प्लेन से आने की इजाज़त मिली है.
बता दें कि दीपिका के खिलाफ एनसीबी को उनकी एक ड्रग्स चैट मिली थी. ये ड्रग्स चैट 28 अक्टूबर 2017 की है. ज़राए के मुताबिक NCB को मिली चैट में दीपिका, मैनेजर करिश्मा प्रकाश से हशीश नाम की ड्रग्स मांग रही हैं.
Zee Salaam LIVE TV