)
शरीफ उद्दीन अहमद/गुवाहाटी: आसाम के ग्वालपाड़ा जिले के जलेसर विधानसभा इलाके के मुस्लिम भाइयों ने हिंदु भाइयों के साथ मिलकर सूर्य नमस्कार महायज्ञ समारोह में अपना योगदान दिया.
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की खेल शाखा 'क्रीड़ा भारती' के सदस्य मकबूल हुसैन और उनके साथ अरबी शिक्षक मौलाना जाकिर हुसैन ने यहां के स्थानीय फील्ड में एक साथ इकट्ठा होकर सूर्य नमस्कार और योगा आसन किया. इस मौके पर आस-पास के कई मुसलमान भी प्रोग्राम में शामिल हुए थे.
इस मौके पर लोगों ने कहा कि हम लोग भारत के मुसलमान हैं और योगा का सम्मान करते हैं. भारतवर्ष की एकता और अखंडता की रक्षा करने के लिए एक संकल्प लिया.
जाकिर हुसैन ने कहा कि मुसलमान धर्म में योगा करना कोई गुनाह नहीं है. शरीर को अच्छा और स्वस्थ रखना इस्लाम का एक अंश है. हम लोगों को योगा करने से कोई परहेज नहीं है. योगा भारतीय संस्कृति का हिस्सा है इसीलिए योगा करते हैं.
Video: