)
नई दिल्ली: हिंदुस्तानी आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे (Manoj Mukund Naravane) ने आज लद्दाख में जारी सरहदी तनाज़े पर बोलते हुए कहा कि चीन से बातचीत जारी है. दोनों मुल्क इस मुद्दे को बातचीत के ज़रिये सुलझा लेंगे. वहीं नेपाल के मुद्दे पर उन्होंने कहा नेपाल से हमारे तअल्लुकात मज़बूत हैं.
आर्मी चीफ ने कहा,"मैं सबको इस बात का यकीन दिलाना चाहूंगा कि चीन के साथ हमारे बॉर्डर की हालात कंट्रोल में हैं, हमारी चीन के साथ बातचीत की चल रही है, हमें उम्मीद है कि हमारे दरमियान लगातार हो रही इस बातचीत से मसले का हल निकलेगा." उन्होंने आगे कहा,"हमारे नेपाल के साथ बहुत मजबूत रिश्ते हैं, हमारे जुगराफियाई, सकाफती, तारीखी, मज़हबी तअल्लुक हैं, उनके साथ हमारे रिश्ते हमेशा मजबूत रहे हैं और मुस्तकबिल में भी मज़बूत बने रहेंगे."
इसके अलावा उन्होंने जम्मू-कश्मीर के हालात को लेकर कहा,"हमें गुज़िश्ता 10-15 दिन में कई कामयाबी मिली हैं, 15 से ज़्यादा दहशतगर्द मारे गए. ये सब हो सका क्योंकि जम्मू-कश्मीर में सभी सिक्योरिटी फोर्सेज़ के दरमियान बाहमी तआवुन और हम आहंगी थी. ज्यादातर ऑपरेशन मकामी लोगों से मिली इत्तेला पर मुन्हसिर थे.
आर्मी चीफ देहरादून में सनीचर को इंडियन मिलिट्री अकेडमी (Indian Military Academy) की पासिंग आउट परेड में शिरकत के लिए पहुंचे थे. यहां पर उन्होंने परेड की सलामी भी ली.
Zee Salaam Live TV