Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam741213
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंदो रोज़ा लद्दाख दौरे पर आर्मी चीफ, बोले-बेहद नाज़ुक और पुर-कशीदा हैं हालात

दो रोज़ा लद्दाख दौरे पर आर्मी चीफ, बोले-बेहद नाज़ुक और पुर-कशीदा हैं हालात

इस दौरान आर्मी चीफ ने कहा है कि हालात कशीदा और नाज़ुक बने हुए हैं. हमारी सिक्योरिटी के लिए जो कदम उठाने थे वो हमने उठाए हैं और हम  LAC पर जूं के तूं हालात बरकरार रखेंगे.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: हिंदुस्तान चीन सरहदी कशीदगी के बीच आर्मी चीफ एमएम नवरणे (MM Narvane) जुमेरात के रोज़ लद्दाख दौरे पर पहुंचे. इस दौरान आर्मी चीफ इस दौरान हिंदुस्तान और चीन सरहद पर फौज की सिक्योरिटी तैयारियों का जायज़ा कर रहे हैं और जवानों से मुलाकात कर रहे हैं. अर्मी चीफ ने चुशूल में अग्रिम चौकियों का दौरा भी किया.

इस दौरान आर्मी चीफ ने कहा कि जवानों का हौसला बहुत बुलंद है. वे हर चैलेंज का सामना करने को तैयार हैं. मैं यकीनन कह सकता हूं कि हमारे जवान न सिर्फ हिंदुस्तानी फौज बल्कि मुल्क का भी नाम रोशन करेंगे.

अभी जो LAC पर हालात है वो नाजुक और पुर कशीदा हैं लेकिन हम लगातार इसके बारे में गौर कर रहे हैं. हमारी सिक्योरिटी के लिए हमने कुछ एहतियाती कदम उठाए हैं. मुझे उम्मीद है कि हमने जो तैनाती की है उससे हम अपनी सिक्योरिटी कायम रखेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

हमारी सिक्योरिटी के लिए जो कदम उठाने थे वो हमने उठाए हैं और हम  LAC पर जूं के तूं हालात बरकरार रखेंगे. फौजी और सिफारती (कूटनीतिक) दोनों तरीकों से चीन से बातचीत की जा रही है. इस मसले को बातचीत के ज़रिए हल किया जा सकता है.

बता दें कि आर्मी चीफ नरवणे का दौरा ऐसे वक्त में हुआ है, जब भारतीय फौज ने पिछले एक हफ्ते में चीन को कई बार शिकस्त दी है. पैंगोंग में चीन के कब्जे की कोशिश नाकाम हुई. ब्लैक टॉप पर हिंदुस्तानी फौज ने कंट्रोल कर लिया. इसके अलावा, 1962 में रेकिन ला और रेजिंग ला पर चीन ने कब्जा कर लिया था, उस पर हिंदुस्तान ने दोबारा कब्ज़ा कर लिया. 

लद्दाख की पैंगॉन्ग लेक के किनारे पहली बार चीन जंग लड़ने से पहले ही कई मोर्चों पर हारने लगा है. लद्दाख में पैंगोंग झील का जनूबी हिस्सा अब पूरी तरह से भारत के कंट्रोल में है. यहां पर कई पहाड़ी चोटियों पर अब भारत का कब्ज़ा हो चुका है. 

चीन ने ख्वाब में भी नहीं सोचा होगा कि उसके तौसीपसंद (विस्तारवाद) पर हिंदुस्तान का पंच इतना तगड़ा होगा. हिंदुस्तान के ऑपरेशन ब्लैक टॉप का पंच इतना तगड़ा है कि चीन तिलमिला उठा है. ऑपरेशन ब्लैक टॉप ये एक ऐसा ऑपरेशन था जिसने चीन की फौज को भी हैरान कर दिया. 

 

Zee Salaam LIve TV

TAGS

Trending news