Arunachal Pradesh News: पूर्व सीएम नबाम तुकी ने राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने ये इस्तीफा पार्टी से तीन विधायक के भाजपा शामिल होने के कारण से दिया है.
Trending Photos
)
Arunachal Pradesh News: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले अरुणाचल प्रदेश में इस महीने बड़ा झटका लगा है. पूर्व सीएम नबाम तुकी ने राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने ये इस्तीफा पार्टी से तीन विधायक के भाजपा शामिल होने के कारण दिया है, क्योंकि वह तीनों MLAs को रोकने में नाकाम रहे थे. इन विधायकों में 6 बार विधायक रहे लोम्बो तायेंग शामिल हैं. जिन्होंने इसी मगीने का शुरुआत में पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर लिया था. नबाम के इस्तीफे पुष्टि पार्टी के एक नेता ने शनिवार को की.
उन्होंने कहा कि पार्टी के तीन MLAs के भाजपा में शामिल होने के बाद तुकी ने शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ( AICC ) को अपना इस्तीफा भेज दिया. अरुणाचल प्रदेश (APCC) महासचिव ग्यामर ताना ने कहा, "पूर्व मुख्यमंत्री ने नैतिक आधार पर इस्तीफा दे दिया क्योंकि वह विधायकों को दूसरे राजनीतिक दलों में जाने से नहीं रोक सके."
बता दें कि तुकी राज्य में सागली विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. इससे पहले इस महीने की शुरुआत में कांग्रेस विधायक दल (CLP) के नेता और पूर्वी सियांग जिले के मेबो से छह बार एमएलए रहे लोम्बो तायेंग भाजपा में शामिल हो गए. जबकि इसके अलावा दो अन्य कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग और वांगलिन लोवांगडोंग ने भी पार्टी के प्राथमिक सदस्यों से इस्तीफा दे दिया था, जो पिछले महीने भाजपा में शामिल हुए थे.
निनॉन्ग एरिंग लंबे वक्त ले सियासत में एक्टिव हैं. वह अरुणाचल ईस्ट से मौजूदा विधायक हैं. वहीं, वांगलिन लोवांगडोंग बोर्डुरिया-बोगापानी सीट से जीत असेंबली पहुंचे थे. इन दोनों के भारती जनता पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस को अरुणाचल विधानसभा चुनाव से पहले बहुत बड़ा झटका माना दजा रहा है.