Arvind Kejriwal on Free Electricity: सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि जो लोग सब्सिडी चाहते हैं केवल उनको ही फ्री और सब्सिडी बिजली का लाभ मिलेगा.
Trending Photos
)
Arvind Kejriwal on Free Electricity: दिल्ली के सीएम अरविंज केजरीवाल ने फ्री बिजली देने को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि अब दिल्ली में उन लोगों को ही मुफ्त बिजली दी जाएगी, जो सही में सब्सिडी चाहते हैं. आपको बता दें अक्टूबर से ये सेवा वैकल्पिक होने वाली है, यानी अक्टूबर तक लोगों को बताना होगा कि उन्हें फ्री बिजली चाहिए या नहीं.
आपको बता दें सीएम केजरीवाल ने गुरुवार को स्टार्टअप पॉलिसी को मंजूरी दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह दिल्ली को स्टार्टअप राजधानी बनाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि इस से युवाओं को इस से काफी मदद मिलेगी.
आपको बता दें दिल्ली में 200 युनिट तक बिजली फ्री है. वहीं 200 यूनिट से 400 यूनिट की खपत पर सरकार 800 रुपयों की सब्सिडी देती है. इस फैसले के बाद बाद अब दिल्ली सरकार राजधानी में रहने वाले लोगों से पूछेगी कि उनको सब्सिडी चाहिए या नहीं. जो लोग सब्सिडी का ऑप्शन चुनेंगे उन्हें ही सब्सिडी और फ्री बिजली गी जाएग.
सरकार के इस फैसले के बाद कई लोगों के मन में सवाल हैं कि सरकार यह काम कैसे करेगी. क्या यह डिजिटली होने वाला है या फिर घर-घर जाकर सरकार लोगों से पता करेगी कि उन्हें सब्सिडी चाहिए या नहीं? अगर यह काम डिजिटली होगा तो काफी ऐसे लोग हैं जो शायद टेक्नॉलोजी से दूर हैं ऐसे में उनके लिए यह काम मुश्किल होने वाला है.
यह भी पढ़ें: क्या जिम करने से मर्दों में आ जाती है नपुंसकता? जानिए
Zee Salaam Live TV