Arvind Kejriwal ED Summoned: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने एक और समन भेज दिया है. उन्हें 21 मार्च तक एजेंसी के सामने पेश होना होगा. पूरी खबर पढ़ें
Trending Photos
)
Arvind Kejriwal ED Summoned: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रविवार को दिल्ली की उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नौवां समन जारी किया और उन्हें गुरुवार, 21 मार्च को पेश होने के लिए कहा है. हाल ही में अरविंद केजरीवाल को राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने ईडी के समन देने के बावजूद पेश न होने पर बेल दी थी.
सुनवाई के दौरान शनिवार को अरविंद केजरीवाल फिजिकली कोर्ट में पेश हुए थे. इस दौरान कोर्ट ने उन्हें बेल देते हुए कहा था कि वह भारतीय दंड संहिता की धारा 174 जमानती है. इस दौरान कोर्ट नेदोनों शिकायत मामलों में हर एक को ₹15,000 हजार देने का निर्देश भी दिया था. अदालत ने ईडी को शिकायतों से संबंधित दस्तावेज केजरीवाल को सौंपने का भी निर्देश दिया था. गुरुवार को अरविंद केजरीवाल ने ईडी के समन के खिलाफ कोर्ट का भी रुख किया था.
ईडी ने मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष दो शिकायतें दायर की हैं, जिसमें मामले में उन्हें जारी किए गए कई समन को नजरअंदाज करने के लिए केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की गई है. ताजा शिकायत आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक के जरिए पीएमएलए की धारा 50 के तहत संघीय जांच एजेंसी द्वारा भेजे गए समन संख्या 4 से 8 का सम्मान नहीं करने से संबंधित है. ईडी ने पहले मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को जारी किए गए पहले तीन समन में शामिल नहीं होने के लिए केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग करते हुए मजिस्ट्रेट अदालत का रुख किया था.