Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1268216
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंArvind Kejriewal के दावे पर BJP ने कसा तंज, तो सीएम ने दिया कुछ इस अंदाज में जवाब

Arvind Kejriewal के दावे पर BJP ने कसा तंज, तो सीएम ने दिया कुछ इस अंदाज में जवाब

Arvind Kejriwal Free Electricity: अरविंज केजरीवाल और बीजेपी के बीच सियासी जंद जारी है. हालही में अरविं केजरीवाल के बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात यूनिट के अध्यक्ष सी. आर. पाटिल ने तंज कसा है.

Arvind Kejriewal के दावे पर BJP ने कसा तंज, तो सीएम ने दिया कुछ इस अंदाज में जवाब

Arvind Kejriwal Free Electricity: अरविंद केजरीवाल की दिल्ली में सरकार आने के बाद वहां 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाने लगे. जिसके बाद अब पंजाब में भी सरकार बनने के बाद 300 यूनिट फ्री बिजली की गई है. अब अरविंद केजरीवाल गुजरात का भी रुख करते दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने हालही में सूरत में एक रैली की जिसमें उन्होंने फ्री बिजली देने का वादा कर दिया. इस वादे के बाद मानों सियासी बवाल आ गया. बीजेपी उन पर पर हमलावर होने लगी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात यूनिट के अध्यक्ष सी. आर. पाटिल ने उन पर तंज कसा और संस्कृत का एक मुहावरा दे मारा.

केजरीवाल और पाटिल के बीच जुबानी जंग

आपको बता दें अरविंद केजरीवाल ने सूरत में एक जनसभा कों संबोधित करती हुए कहा था कि अगर उनकी सरकार आई तो वह गारंटी देते हैं कि गुजरात के घर-घर में तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी. बस इसी बात को लेकर बीजेपी ने उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया. पाटिल ने संस्कृत का एक मुहावरा कहते हुए ट्वीट किया- “वचनं किम् दरिद्रता. यानी बोलने में क्या जाता है. इस पर केजरीवाल ने कहा कि पाटिल साहब यह केजरीवाल की गारंटी है, हम जो वादा करते हैं उसे निभाते हैं और अगर लोगों का लाभ हो रहा है तो उसमें आपको क्या तकलीफ हो रहा है.

यह भी पढ़ें: Draupadi Murmu President: द्रौपदी मुर्मू होंगी देश की नई राष्ट्रपति; बधाइयों का लगा ताता

Add Zee News as a Preferred Source

गुजरात का हाल श्रीलंका जैसा

आपको बता दें इस से पहले पाटिल ने कहा था कि ‘रेवड़ी’ या मुफ्त में चीजें उपलब्ध कराने की योजनाएं लाने की योजनाए राज्य को  श्रीलंका में तब्दील कर सकती हैं. आपको बता दें पीएम मोदी ने भी अपने एक भाषण में अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा था, जिसके बाद अरविंद केजरीवाल ने उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए जवाब दिया था. आपको बता दें इसी साल गुजरात में असेंबली चुनाव होने हैं. जिसको लेकर सियासी पार्टियां मोर्चे पर आना शुरू हो गई हैं. सियासी बयानबजियां तेज होने लगी हैं.

TAGS

Trending news