Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2144738
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंArvind Kejriwal summoned: कोर्ट का अदेश, अरविंद केजरीवाल 16 मार्च को हों पेश; जानें मामले

Arvind Kejriwal summoned: कोर्ट का अदेश, अरविंद केजरीवाल 16 मार्च को हों पेश; जानें मामले

Arvind Kejriwal summoned by court: दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने आदेश दिया है कि अरविंद केजरीवाल को 16 मार्च को फिजिकली पेश होना होगा. केजरीवाल के खिलाफ ईडी ने कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था.

Arvind Kejriwal summoned: कोर्ट का अदेश, अरविंद केजरीवाल 16 मार्च को हों पेश; जानें मामले

Arvind Kejriwal summoned by court: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने एक नयाम समन जारी किया है और कहा है कि उन्हें 16 मार्च को फिजिकली पेश होना होगा. ईडी ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले के संबंध में उन्हें जारी किए गए समन का पालन न करने पर उनके खिलाफ दूसरी शिकायत दर्ज करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था. इसी मामले में कोर्ट ने आदेश दिया है.

किस मामले में है शिकायत

ताजा शिकायत अरविंद केजरीवाल के जरिए समन नंबर 4 से 8 का सम्मान नहीं करने से संबंधित है, जो धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 50 के तहत संघीय जांच एजेंसी ते जरिए भेजे गए थे. अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) दिव्या मल्होत्रा की अदालत ने मामले को गुरुवार को सुनवाई के लिए लिस्ट किया था.

अरविंद केजरीवाल के गंभीर आरोप

बीते रोज अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए थे. एक्स पर एक पोस्ट में, अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि ईडी के माध्यम से विपक्षी नेताओं को "परेशान" करके भाजपा में शामिल होने के लिए "मजबूर" किया जा रहा है. आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि अगर वह भाजपा में शामिल हो गए तो उन्हें भेजे जाने वाले नोटिस बंद हो जाएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

अरविंद केजरीवाल ने की थी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की बात

अरविंद केजरीवाल ने ईडी के सभी समन को "अवैध" बताया है. उन्होंने पिछली बार एजेंसी को बताया था कि उनसे 12 मार्च के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग लिंक के जरिए पूछताछ की जा सकती है. हालांकि, अब कोर्ट का आदेश आया है और उन्हें फिजिकली ईडी ऑफिस में पूछताछ के लिए जानता होगा. उन्होंने 4 मार्च को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था, "हमने कुछ भी गलत नहीं किया है और न ही हम छिपने की कोशिश कर रहे हैं." 

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news