Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1022509

Mumbai Drugs Case: नवाब मलिक ने कहा- समीर चाहते हैं चलता रहे ड्रग्स का धंधा, आर्यन खान को फंसाया गया

नवाम मलिक ने समीर वानखेड़े पर एक बार फिर आरोप लगाते हुए कहा कि समीर चाहते हैं कि मुंबई में ड्रग्स का धंधा चलता रहे. ड्रग माफिया को संरक्षण दिया जाए और उनसे वसूली की जाए. फिल्म जगत के लोगों को डराया जाए और उनसे करोंडों लिए जाएं.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

मुंबई: महाराष्ट्र के NCP के नेता नवाब मलिक (Nawab Malik) ने मुंबई ड्रग्स मामले में नया खुलासा किया है. उन्होंने रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस की और इसमें कई बड़े दावे किए. नवाब मलिक के मुताबिक आर्यन खान  (Aryan Khan) का पूरा मामला किडनैपिंग और वसूली का है. उन्होंने कहा कि आर्यन खान को पार्टी में लाया गया था. फिरौती मामले में मोहित कंबोज समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) का पार्टनर है. 

नवाब मलिक ने कहा कि मोहित कंबोज (Mohit Camboj) पर 1100 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी का आरोप है. वह पहले कांग्रेस के नेताओं के साथ था अब वह बीजेपी के नेताओं के साथ है. 

नवाब मलिक ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वह NCB के खिलाफ नहीं हैं कि बल्कि शहर में ड्रग्स का कारोबार करने वालों के खिलाफ हैं. उनके मुताबिक फर्जी रेड के बारे में NCB के DG को गलत जानकारी दी गई. उन्होंने बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा कि वह मोहित कंबोज, सुनील पाटिल और मनीष भानुशाली जैसे लोगों का बचाव न करें. 

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: पोर्न स्टार Mia Khalifa ने लिया बोटॉक्स ट्रीटमेंट, जानिए किस बॉडी पार्ट का कराया कायाकल्प

नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके मोहित के साथ अच्छे संबंध हैं. उन्होंने कहा कि वह इन दोनों के कनेक्शन की जल्द ही एक वीडियो जारी करेंगे. 

नवाम मलिक ने समीर वानखेड़े पर एक बार फिर आरोप लगाते हुए कहा कि समीर चाहते हैं कि मुंबई में ड्रग्स का धंधा चलता रहे. ड्रग माफिया को संरक्षण दिया जाए और उनसे वसूली की जाए. फिल्म जगत के लोगों को डराया जाए और उनसे करोंडों लिए जाएं

ZEE SALAAM LIVE TV:

TAGS

Trending news