Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam750693
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंबिहार चुनाव: असदुद्दीन ओवैसी और समाजवादी जनता दल के दरमियान हुआ समझौता

बिहार चुनाव: असदुद्दीन ओवैसी और समाजवादी जनता दल के दरमियान हुआ समझौता

बिहार में समाजवादी जनता दल और ओवैसी की पार्टी एआईएमएम के बीच समझौता हुआ है. देवेंद्र यादव ने इस दौरान कहा है कि बिहार में अपोज़ीशन अपनी ज़िम्मेदारी नहीं निभा रही है.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

पटना: बिहार में असेंबली इंतेखाबात से पहले सभी पार्टियां तैयारियों में मसरूफ हुई है. इसे लेकर मीटिंगों का दौर भी लगातार जारी है. सभी पार्टियों में सीट शेयरिंग को लेकर भी सुगबुगाहट शुरू हो गई है. वहीं, एआईएमआईएम सद्र असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने भी आज बिहार असेंबली चुनाव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में साबिक एमपी देवेंद्र प्रसाद भी मौजूद थे. बिहार में समाजवादी जनता दल और ओवैसी की पार्टी एआईएमएम के बीच समझौता हुआ है. देवेंद्र यादव ने इस दौरान कहा है कि बिहार में अपोज़ीशन अपनी ज़िम्मेदारी नहीं निभा रही है. 

साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार यूडीएसए यानी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक सेक्युलर एलायंस बनेगा जो अपने-अपने असरदार हल्कों में चुनाव लड़ेगा. किसी भी भ्रष्टाचारी और मुजरिम को टिकट नहीं जाएगा. बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी पहले ही 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की बात कह चुकी है.

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news