)
Asaduddin Owaisi on RSS and BJP: असदुद्दीन ओवैसी अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में हुई एक रैली में उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर जमकर बोला. उन्होंने कहा कि आरएसएस का असल मकसद हिंदू भाईयों को मुसलमानों से डराना है. इसके अलावा उन्होंने मुसलमानों की बढ़ती आबादी के मुद्दे पर भी आरएसएस को आड़े हाथों लिया.
ओवैसी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह बीजेपी और आरएसए पर ज़बानी हमला करते दिख रहे हैं. ओवैसी कहते हैं- आरएसएस के एक लीडर ने कहा कि मुसलमानों की आबादी तेज़ी से बढ़ रही है. लेकिन आपको बता दें कि मुसलमानों का टीएफआर (टोटल फर्टिलिटी रेट) तेज़ी से गिरा है. असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आरएसएस ये बोलती है कि बांग्लादेश से लोग आए और इंडिया में मज़बह तब्दील कराकर पॉप्युलेशन इंबैलेंस कर रहे हैं.
ओवैसी ने कहा कि ऐसा करके आप बीएसएफ को कमज़ोर कर रहे हैं. बीएसएफ के लोग सरहद पर खड़े होकर देश की हिफाज़त करते हैं, उनको क्या पैग़ाम दे रहे हैं आप? अगर बांग्लादेशी आ रहे हैं तो आप आकर पकड़ लो उनको, आप आरएसएस का डंडा लेकर, ख़ाकी पैंट और व्हाइट शर्ट पहनकर खड़े हो जाओ. इनका मक़सद है कि नफ़रत पैदा करो. हमारे हिंदू भाईयों को मुसलमानों से डराओ. लेकिन मुझे यक़ीन है आज भी भारत में ऐसे हिंदू भाई रहते हैं जो इस मुल्क को इस नज़रिये से देखते हैं कि इसका कोई मज़हब नहीं है.
आपको बता दें कि इससे पहले ओवैसी ने मंगल को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) "मुस्लिम पहचान" के ख़िलाफ़ है. एएनआई के मुताबिक़ उन्होंने कहा, "उन्हें लगता है कि उन्हें हलाल मांस, मुसलमानों की टोपी और उनकी दाढ़ी से ख़तरा है. उन्हें मुसलमानों की खाने की आदतों में परेशानी है. पार्टी हक़ीक़त में मुस्लिम पहचान के ख़िलाफ़ है."
ओवैसी ने कहा दिल्ली में पीएम बोलते हैं कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास. यह सब ख़ालिस ज़बानी बाते हैं. लेकिन ये जो ग्राउंड पर हो रहा है यह असल है. उनका एक एमपी बोला कि मुसलमानों का बायकॉट करो. बीजेपी का असली एजेंडी यही है कि भारत की इज्तेमाइयत (बहुलतावाद) को ख़त्म किया जा सके.