Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2666061
Zee SalaamZee Salaam ख़बरें56 इंच का सीना... लेकिन F-35 विमान... पीएम मोदी पर असदुद्दीन ओवैसी का हमला

56 इंच का सीना... लेकिन F-35 विमान... पीएम मोदी पर असदुद्दीन ओवैसी का हमला

Asaduddin Owaisi on PM Modi: हाल ही में अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की ट्रंप के साथ हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए ओवैसी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि ‘हम नरेंद्र मोदी को एफ-35 बेचेंगे.

56 इंच का सीना... लेकिन F-35 विमान... पीएम मोदी पर असदुद्दीन ओवैसी का हमला

Asaduddin Owaisi on PM Modi: AIMIM चीफ और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है. साथ ही उन्होंने पीएम मोदी पर गंभीर इल्जाम भी लगाए हैं. ओवैसी ने इल्जाम लगाया है कि पीएम 56 इंच का सीना होने का दावा करते हैं, लेकिन भारत को F-35 लड़ाकू विमान बेचने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एकपक्षीय घोषणा पर चुप्पी साध लेते हैं. 

पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर यहां एआईएमआईएम मुख्यालय में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर समाजवादी पार्टी (सपा) नेताओं के खिलाफ उनकी (मुख्यमंत्री की) टिप्पणी को लेकर निशाना साधा. आदित्यनाथ ने कहा था कि सपा नेता अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में भेजते हैं, लेकिन चाहते हैं कि दूसरों के बच्चे उर्दू सीखें और ‘‘मौलवी’’ बनें. 

F-35 लड़ाकू विमान पर क्यों हुआ बवाल
हाल ही में अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की ट्रंप के साथ हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए ओवैसी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि ‘हम नरेंद्र मोदी को एफ-35 बेचेंगे. वह (ट्रंप) फैसला करेंगे या हम तय करेंगे? हमारे प्रधानमंत्री, जो 56 इंच का सीना होने का दावा करते हैं, वहां चुप थे. हमारे बारे में फैसला करने वाले ट्रंप कौन होते हैं? श्रीमान मोदी. हम तय करेंगे कि हमें एफ-35 चाहिए, यूरोपीय लड़ाकू विमान चाहिए या क्या चाहिए. आपने वहां उनकी बात कैसे सुनी?’’

Add Zee News as a Preferred Source

सीएम योगी पर ओवैसी का हमला
उप्र के मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए ओवैसी ने यह भी इल्जाम लगाया कि भाजपा इस देश को 'एक भाषा, एक धर्म, एक विचारधारा और एक नेता' के अनुसार बनाना चाहती है. आदित्यनाथ ने विधानसभा की कार्यवाही का उर्दू में अनुवाद कराने की मांग करने के लिए समाजवादी पार्टी की आलोचना करते हुए कहा था, ‘‘वे अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में भेजते हैं, लेकिन जब सरकार दूसरों के बच्चों को यह अवसर देना चाहती है, तो वे (सपा नेता) कहते हैं 'उन्हें उर्दू सिखाओ'. वे इन बच्चों को मौलवी बनाना चाहते हैं. वे देश को कठमुल्लापन की तरफ ले जाना चाहते हैं.’’ 

उर्दू आजादी की है भाषा- ओवैसी
ओवैसी ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को बताना चाहेंगे कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा था कि जो कोई भी संसद में भाषण देगा, उसके भाषण का उर्दू और अन्य भाषाओं में अनुवाद किया जाएगा. एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि आदित्यनाथ को यह भी नहीं पता कि उर्दू उत्तर प्रदेश की संस्कृति का हिस्सा है. उन्होंने कहा, ‘‘आरएसएस और भाजपा के लोग नहीं जानते कि उर्दू को अन्य भाषाओं की तरह संविधान द्वारा संरक्षण प्राप्त है. वे नहीं जानते कि हर मुसलमान उर्दू नहीं बोलता, यह मुसलमानों की भाषा नहीं है. यह देश की आजादी की भाषा रही है. यह इस देश की भाषा है.’’ 

TAGS

Trending news