Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1098705
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंHijab मामले पर ओवैसी ने शेयर किए पुराने डॉक्यूमेंट, पूछा- उस वक्त तो ये एतिहासिक था और अब...

Hijab मामले पर ओवैसी ने शेयर किए पुराने डॉक्यूमेंट, पूछा- "उस वक्त तो ये एतिहासिक था और अब..."

Hijab Row: सबसे पहले आपको बता दें कि साल 2019 में आयरलैंड की सरकार ने पुलिसफोर्स में हिजाब और पगड़ी पहनने की इजाज़त दी थी. आयरलैंड सरकार के इस फैसले की लोगों ने तारीफ की थी साथ ही इसे भारतीयों के लिए राहत की बात बताया था

File Photo
File Photo

Karnataka Hijab Row: कर्नाटक का हिजाब मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सियासी नेता इस मुद्दे पर रोटियां सेंकने में लगे हुए हैं. इसी कड़ी में AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है और उन्हीं का एक पुराना बयान शेयर करते हुए सवाल किया है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहली बार किस्मत आज़माने निकले ओवैसी ने आयरलैंड में पुलिस की वर्दी में हिजाब की इजाज़त दिए जाने से संबंधित कुछ स्क्रीन शॉट्स शेयर किए हैं. 

Hijab Row: 9 साल पहले ही केंद्रीय विद्यालयों ने मुस्लिम लड़कियों को दी थी इस तरह के हिजाब पहनने की इजाजत; जानिए डिटेल्स

सबसे पहले आपको बता दें कि साल 2019 में आयरलैंड की सरकार ने पुलिसफोर्स में हिजाब और पगड़ी पहनने की इजाज़त दी थी. आयरलैंड सरकार के इस फैसले की लोगों ने तारीफ की थी साथ ही इसे भारतीयों के लिए राहत की बात बताया था. इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसे इतिहासिक करार दिया था. AIMIM चीफ ओवैसी ने उसी बयान का आधार बनाते हुए सरकार पर हमला बोला है. 

Add Zee News as a Preferred Source

असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर कहा, "2019 में आयरलैंड ने पुलिस वर्दी में हिजाब और पगड़ी की इजाज़त दी थी. मोदी सरकार ने फ़ैसले को प्रवासी भारतीयों के हित में बताते हुए उसका स्वागत किया था. अगर आयरलैंड के लिए ये "ऐतिहासिक" था तो कर्नाटक की बच्चियों से तकलीफ़ क्यूँ? उनकी dignity की धज्जियाँ क्यूँ उड़ाई जा रही हैं?"

Hijab Row: एक आम ऐसा सीने पे मारा की हाए हाए: आम का ज़िक्र ही ग़ालिब को सच्ची ख़िराजे अक़ीदत है

ओवैसी ने अपने ट्वीट में कुछ डॉक्यूमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स भी शेयर हैं जिनमें आयरलैंड सरकार के ज़रिए लिए गए फैसलों के बारे में बताया गया है. इसी बयान को बुनियाद बनाते हुए ओवैसी ने कर्नाटक हिजाब विवाद पर अपने तर्क रख रहे हैं. ओवैसी ने सवाल किया है कि कि आयरलैंड सरकार का फैसला ऐतिहासिक है तो फिर कर्नाटक में हिजाब पहनने की जिद कर रही बच्चियों से क्या तकलीफ.

ZEE SALAAM LIVE TV

About the Author

TAGS

Trending news