Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam838939

ओवैसी ने कांग्रेस को बताया 'बैंड-बाजा' पार्टी, भाजपा की B टीम के आरोप पर कही बड़ी बात

बिहार चुनवों में अपने प्रदर्शन से सबको हैरान कर देने वाले असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस और टीएमसी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा है कि वो सिर्फ जनता हैं. 

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल चुनावों जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं वैसे-वैसे सियासी बयानबाज़ियां तीखी होती जा रही हैं. ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ने भी कहा है कि उनकी पार्टी बंगाल में अपने उम्मीदवार उतारेगी. उनके इस ऐलान के बाद से कांग्रेस और टीएमसी उन पर भाजपी की टीम बी का आरोप लगा रही हैं. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली हिंसा पर बोले PM मोदी, तिरंगे का अपमान देखकर देश बहुत दुखी हुआ

बिहार चुनवों में अपने प्रदर्शन से सबको हैरान कर देने वाले असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस और टीएमसी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा है कि वो सिर्फ जनता हैं. ओवैसी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा,"जबसे हमने पश्चिम बंगाल चुनाव लड़ने का ऐलान किया, तभी से 'बैंड-बाजा' पार्टी, जिसे कभी कांग्रेस के तौर पर जाना जाता था, ने कहना शुरू कर दिया है कि हम भाजपा की टीम बी हैं." ओवैसी ने सवाल दागते हुए पूछा," क्या मैं केवल एक ही हूं जिसके बारे में वे बात कर सकते हैं? मैं किसी और का नहीं बल्कि जनता का हूं."

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: गाज़ीपुर बॉर्डर पर कंटीले तारों के साथ की गई 12 लेयर बैरिकेडिंग, छावनी में हुआ तब्दील

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी आज कर्नाटक के कलबुर्गी ज़िले में पहुंचे. यहां उन्होंने एक जनसभा को खिताब करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी हुकूमत के अलावा RSS पर भी हमला बोला. उन्होंने महात्मा गांधी के कत्ल में RSS का हाथ होने का आरोप लगाया. इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस को भी घेरते हुए कहा कि अगर उसने गांधी कत्ल केस की ठीक से जांच कराई होती तो आरएसएस के नेता गिरफ्तार होते.

यह भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं शरीर के अंगों पर तिल का मतलब? हथेली पर तिल वाले होते हैं अमीर

ZEE SALAAM LIVE TV

TAGS

Trending news