Asaduddin Owaisi: देशभर में इन दिनों ज्ञानवापी मस्जिद और काशी विश्वनाथ का मुद्दा गर्माया हुआ है, इस पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा सरकार पर कई हमले किए हैं. साथ ही उन्होंने मुसलमानों को मस्जिद के बाहर कैमरे लगाने की सलाह पर भी बड़ी बात कही है. जानिए क्या बोले ओवैसी
Trending Photos
)
Asaduddin Owaisi On Gyanvapi Masjid: काशी विश्वनाथ और ज्ञानवापी मस्जिद का मामला इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. फिलहाल सर्वे को लेकर हंगामा जारी है. इस मामले पर ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान सामने आया है. जिसमें वो केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने सर्वे की कार्रवाई को कानून के खिलाफ भी बताया है.
ओवैसी ने कहा,"भाजपा सरकार चाहिए कि वो अदालत जाकर बताए कि पार्लियामेंट ने पूजा स्थल अधिनियम 1991 पास किया था. जिसमें कहा गया था कि कोई भी मज़हब जगह जो 15 अगस्त 1947 को वजूद में आई थी उसे भंग नहीं किया जाएगा." उन्होंने आगे कहा,"यह भाजपा और संघ (RSS) है जो इस मामले पर लोगों का ध्यान दिला रही है."
यह भी देखिए:
Watch: नहीं देखा होगा ऐसा चक्रवाती तूफान, लोगों ने लगाए- अल्लाह अल्लाह के नारे
AIMIM चीफ ने कहा,"भाजपा को नफरत की सियासत शुरू करनी है इसलिए वो इस मुद्दे पर चुप है. नहीं तो भाजपा की संवेधानिक जिम्मेदारी थी कि वो कोर्ट को जाकर बताएं कि वे जो कर रहे हैं गलत हैं. लेकिन वो ऐसा नहीं करेंगे. वो दोबारा 1990 के माहौल को पैदा करना चाहते हैं. पीएम को बोलना चाहिए. निचली कोर्ट का फैसला गलत है."
यह भी देखिए:
इस तरीके से दिनभर में खाएं सिर्फ 3 लौंग, पुरुषों के स्पर्म में आएगा ये बड़ा बदलाव
इसके अलावा ओवैसी ने मस्जिद के बाहर कैमरे लगाने की बात पर कहा,"हिंदुस्तान के मुसलमानों और मंदिरों से भी अपील की है कि जब भी जुलूस निकले तो अच्छे कैमरे लगाएं, क्योंकि पुलिस अंधी है और हर गलती मुस्लिम ही करता है. "
ZEE SALAAM LIVE TV