)
नई दिल्ली: कर्नाटक में हिजाब पर विवाद जारी है. यह मामला कर्नाटक हाई कोर्ट में है. इस पर अब कर्नाटक हाई कोर्ट की बड़ी बेंच सुनवाई करेगी. कर्नाटक का हिजाब विवाद पिछले डेढ़ महीने से सुर्खियों में है.
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ असदुद्दीन ओवैसा लगातार हिजाब पहनने का समर्थन कर रहे हैं. उन्होंने एक कॉलेज के बाहर कुछ लड़कों के द्वारा पीछा किए जाने के बाद अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने वाली लड़की मुस्कान का समर्थन किया.
हिजाब विवाद पर लड़की को परेशान किए जाने पर असदुद्दीन उवैसी ने कहा कि 'मांडया PES कॉलेज कर्नाटक की वह बहादुर हिजाबी लड़की 'बीबी मुस्कान' जिसने हिंदुत्व शरपसंदों का डट कर मुक़ाबला किया. मैंने मुस्कान और उनके वालिद साहब से बात की और मुस्कान की हिम्मत और जसारत की दाद दी, हौसला अफ़ज़ाई किया और कहा मुस्कान की बेबाकी को देख कर हमें भी हौसला मिला.'
ااتفاقاً ٢٠١٨ کے کرناٹک اسمبلی انتخابات کے دوران جب ہم JDS کی تائید کر رہے تھے، تب ایک پروگرام میں مجھے انکے والد سے ملاقات کرنے کا موقع ملا تھا ، مسکان کی بہترین پرورش اور تربیت کے لئے انکی والدین کو مبارکباد پیش کرتا ہوں۔ 4/n
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) February 9, 2022
ओवैसी ने एक दूसरे ट्वीट में कहा कि 'इत्तेफ़ाक़न 2018 के कर्नाटक असेंबली इंतेखाबात के दौरान जब हम JDS की ताईद कर रहे थे, तब एक प्रोग्राम में मुझे उनके वालिद से मुलाक़ात करने का मौक़ा मिला था. मुस्कान की बेहतरीन परवरिश और तरबियत के लिए उनके वालिदैन को मुबारकबाद पेश करता हूँ.'
दरअसल कर्नाटक के एक सरकारी कालेज का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के केसरिया रंग के मुफलर डाले जय श्री राम के नारे लगा रहे थे और मुस्कान नाम की लड़की जो नकाब में थी उसका रास्ता रोकने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान मुस्कान ने अल्लाहुअक्बर का नारा लगाया और कॉलेज में चली गई. इस वीडियो पर ओवैसी का रिएक्शन आया है.
ख्याल रहे कि कर्नाटक के जिला उडुपी में एक सरकारी कालेज में तकरीबन डेढ़ महीना पहले कुछ लड़कियों को इसलिए क्लास में जाने से रोक दिया गया कि उन्होंने हिजाब पहना हुआ था. इसके बाद लड़कियों ने विरोध प्रदर्शन किया. लड़कियों की तरफ से हिजाब न पहनने देने के खिलाफ कर्नाटक हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है. इस याचिका पर अब हाई कोर्ट की बड़ी बेंच सुनावाई करेगी.
Video: