)
Asaduddin Owaisi on Delhi Blast: देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास 10 नवंबर को एक कार बम धमाका हुआ. इसमें कम से कम 13 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए. देश भर के संगठनों और राजनीतिक पार्टियों ने इस घटना की निंदा की. इस बीच इस घटना पर AIMIM चीफ और हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कड़ी टिप्पणी की है. उन्होंने कहा, "कुछ लोग इतने जालिम है कि स्कूल और मदरसे का एक कमरा नहीं बना सकते, फिर भी अमोनियम नाइट्रेट लेकर बैठे हैं."
लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा, "यहां यह कहना भी जरूरी है कि जब हम वतन की मोहब्बत की बात करते हैं तो मुसलमानों ने जो तालीम और इरादे कायम किए हैं, अगर कोई उस तालिम के नाम पर बम बनाने की साज़िश करता है, तो हम उसकी भी निंदा करते हैं. जो भी देश का दुश्मन है, वह हमारा भी दुश्मन है.
Hyderabad, Telangana: AIMIM chief Asaduddin Owaisi says, "...To those who abuse Muslims and demand a certificate of loyalty from us, we went through a lot and we will face a lot tomorrow as well, but we never hated our nation. We told the oppressors that we hate them and… pic.twitter.com/pjUJPvCouD
'तुम मुसलमान को नहीं कर सकते खत्म'
ओवैसी ने कहा "अगर ऐसी हरकतें जारी रहीं तो हालात और खराब होंगे, लेकिन कुछ लोग यह सोच रहे हैं कि मुसलमानों को दोयम दर्जे का सिटिजन बना दिया जाएगा. यह उनकी भूल है, न तो मुसलमान खत्म होंगे और न ही उनकी पहचान मिटाई जा सकती है. इस हमले में सिर्फ हिंदू नहीं मारा गया है, इसमें मुस्लिम भी मारे गए हैं. जो देश का दुश्मन हैं, वो हमारा भी दुश्मन हैं."
इसके साथ ही मस्जिदों पर हो रहे हमलों को लेकर ओवैसी ने कहा कि हम अपनी मस्जिदों को बचाएंगे. तुम एक मस्जिद को शहीद करोगे तो लाखों मस्जिदों को आबाद करेंगे. तुम शरियत पर हमला नहीं कर सकते हो. एक बात लोग नहीं समझते, हमारी मस्जिद को शहीद कर दिया गया. कोर्ट ने कहा आस्था के नाम पर आपको मस्जिद नही दी जा सकती है."
कौन भारत के मुसलमानों को कर रहा है कमजोर
उन्होंने आगे कहा, "हमने कल भी कहा कल भी कहेंगे. हम वतन से नफरत नहीं करते हैं. इस वतन को बचाने के लिए हमारे बुजुर्गों ने जो अजीम कुर्बानियां दी, उन्हें याद रखते हुए हमें इस वतन को और मजबूत बनाना है. अगर तुम मुसलमान को दबा रहे तो तुम भारत को कमजोर कर रहे हो. मस्जिद के खिलाफ फैसला आया तो हमने क्या कोर्ट में जज पर जूता फेंका था?"