Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2738616
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंपहलगाम हमले पर सियासत गरमाई, ओवैसी बोले- अब सिर्फ बातें नहीं, एक्शन चाहिए

पहलगाम हमले पर सियासत गरमाई, ओवैसी बोले- 'अब सिर्फ बातें नहीं, एक्शन चाहिए'

Asaduddin Owaisi: पहलगाम आतंकी हमले के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अब 'घर में घुस के मारेंगे' की बातें नहीं, बल्कि आतंकवाद का जड़ से सफाया करें. ओवैसी ने सरकार से ठोस कार्रवाई और संसद के पीओके संकल्प को पूरा करने की मांग की.

पहलगाम हमले पर सियासत गरमाई, ओवैसी बोले- 'अब सिर्फ बातें नहीं, एक्शन चाहिए'

Asaduddin Owaisi: जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश है और पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है. इसी कड़ी में AIMIM चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार पर हमला किया है और कहा कि अब सिर्फ "घर में घुस के मारेंगे" की बातें न करें, बल्कि आतंकवाद का पूरी तरह सफाया करें. ओवैसी ने तंज कसते हुए कहा कि इस बार सरकार को "घर में घुस कर बैठ जाना" चाहिए और आतंकवाद को जड़ से खत्म करना चाहिए. उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और शांति के लिए ठोस कदम उठाना जरूरी है.

हैदराबाद में मीडिया को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, "बीजेपी कहती है 'घर में घुस के मारेंगे', अगर आप (केंद्र सरकार) इस बार (पाकिस्तान के खिलाफ) कार्रवाई कर रहे हैं, तो 'घर में घुस कर बैठ जाना'. यह भारतीय संसद का संकल्प है कि पीओके हमारा है. सभी विपक्षी दल सरकार से कह रहे हैं कि आतंकवाद का खात्मा किया जाना चाहिए."

अमित शाह ने कही ये बड़ी बात
इससे पहले आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकवाद के खिलाफ केंद्र की जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराते हुए कहा कि जब तक आतंकवाद को पूरी तरह से जड़ से खत्म नहीं कर दिया जाता, तब तक इस खतरे के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी. राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, "आतंकवादियों को यह नहीं सोचना चाहिए कि उन्होंने अपनी बड़ी जीत हासिल कर ली है. यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है. चुन चुन के बदला लेंगे." 

Add Zee News as a Preferred Source

पीएम मोदी की अगुआई में हुई थी बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक बुलाई, जिसके बाद राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीपीए), आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीईए) और पूर्ण कैबिनेट बैठक हुई. पहलगाम हमलों के बाद दूसरी बार बुलाई गई सीसीएस ने सुरक्षा तैयारियों पर चर्चा की. सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की पिछली बैठक 23 अप्रैल को हुई थी और उसे पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई थी, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक मारे गए थे.

सीसीएस की बैठक में आतंकी हमले की हुई निंदा
सीसीएस ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा व्यक्त की. सीसीएस को दी गई ब्रीफिंग में आतंकवादी हमले के सीमा पार संबंधों पर चर्चा की गई. यह ध्यान देने योग्य है कि यह हमला केंद्र शासित प्रदेश में चुनावों के सफल आयोजन और आर्थिक वृद्धि और विकास की दिशा में इसकी निरंतर प्रगति के मद्देनजर हुआ है.

सरकार ने दी ये चेतावनी
सरकार ने कहा है कि हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों और इसके पीछे के साजिशकर्ताओं को कड़ी सजा मिलेगी. सरकार ने सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने के लिए पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने के लिए सिंधु जल संधि को स्थगित करने समेत कई उपायों की घोषणा की है.

TAGS

Trending news