Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam761520
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंअसम सैलाब: नावों पर सवार होकर घरों की तरफ बढ़ रहें हैं लोग

असम सैलाब: नावों पर सवार होकर घरों की तरफ बढ़ रहें हैं लोग

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के मुताबिक नागांव में सबसे ज्यादा 49,200 के करीब लोग सैलाब से मुतास्सिर हैं. 

फाइल फोटो
फाइल फोटो

गुवाहाटी: असम में सैलाब का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है. जिसके बाद कैंपों में रह रहे लोग नावों में बैठकर अपने घरों की तरफ लौट रहे हैं. हालांकि लोगों की परेशानियां अभी कम नहीं हुई हैं. असम में लगातार बारिश की वजह से आई सैलाब से तीन जिलों के 1.05 लाख लोग मुतास्सिर हुए थे. जिन्हें महफूज़ मकामात पर मुंतकिल किया गया था. 

fallback

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के मुताबिक नागांव में सबसे ज्यादा 49,200 के करीब लोग सैलाब से मुतास्सिर हैं. इसके बाद मोरीगांव से लगभग 20,000 लोग और धेमाजी में 2,100 लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं. सैलाब से परेशान लोगों की तादाद में कमी आई है. 

Add Zee News as a Preferred Source

Image preview

एएसडीएमए ने बताया कि सोनितपुर में एनटी रोड क्रॉसिंग पर जिया भराली नदी और नागांव में धरमटुल में कोपिली खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. फिलहाल 169 गांव पानी में हैं और 8,343 हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा है. लखीमपुर और उदलगुरी जिलों में सैलाब की वजह से बड़े पैमाने पर ज़मीन खिसकी है. एएसडीएमए ने बताया कि उदलगुरी और मोरीगांव जिलों में सैलाब के पानी से तटबंधों और सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है.

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news