)
शरीफ उद्दीन/गुवाहाटीः असम माइनॉरिटी डेवलपमेंट बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए कुछ मदरसों को बंद कर दिया है. बोर्ड के चेयरमैन और भाजपा नेता मोमिनुल अवाल ने फैसला सुनाते हुए कहा है कि असम में जो सरकारी स्कूल मदरसों के नाम पर चल रहे थे, उन्हें बंद किया गया है. उन्होंने 2021 में असम विधानसभा चुनाव को देखते हुए ये फैसला लिया गया है.
कांग्रेस और अन्य लेफ्ट पार्टीयों का षड़यंत्र
भाजपा नेता ने बताया असम के मदरसों को बंद नहीं किया जा रहा है. बल्कि जो सरकारी स्कूल मदरसों को नाम लेकर काम कर रहे थे, उन्हें बंद किया गया है. उन्होंने बताया इससे पहले भी अन्य कारणों से शिक्षा मंत्री हेमंत विश्वकर्मा प्राइमरी और मीडिल स्कूलों को बंद कर चुके है. उन्होंने कहा 2021 में असम में चुनाव है, जिसके लिए कांग्रेस सहित अन्य लेफ्ट पार्टियां भाजपा की छवि खराब करने का षड़यंत्र कर रही है.
मुस्लिम संगठन कर रहे विरोध
असम में शिक्षा मंत्री द्वारा मदरसों को बंद का ऐलान करने के बाद से ही मुस्लिम संगठनों ने इसका विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है. जिस पर भी भाजपा नेता ने कहा है कि ये कांग्रेस, एआईयूडीएफ और अन्य लेफ्ट पार्टी की साजिश के तहत किया जा रहा है. उन्होंने कहा ऐसा करके पार्टियां चुनाव में मुस्लिम वोट उनकी ओर आकर्षित करने की सोच रहे हैं.
ZEE SALAAM LIVE TV