)
गुवाहाटी/शरीफुद्दीन अहमद: 5 अगस्त को राम मंदिर का भूमि पूजन होने वाला है उसी को लेकर असम में भी मुस्लिम तंज़ीमों में बहुत खुशी और जोश देखा जा रहा है. ज़ी मीडिया से बात करते हुए असम के इंडिजिनियस मुस्लिम तंज़ीम के सद्र और असम हुकूमत के अक्लियती तरक्कियाती बोर्ड के चेयरमैन मोमिनुल अवल ने कहा कि हम मुसलमान हैं इस्लाम को मानते हैं लेकिन हम हिंदुस्तान के शहरी भी हैं इस नाते हम एक हिंदू भी हैं और हमें बहुत खुशी है कि अयाध्या में 5 अगस्त को भूमि पूजन हो रहा है. इससे पहले इस तंज़ीम की जानिब से राम मंदिर तामीर के लिए 5 लाख का दान भी किया गया था.
मोमिनुल अवल ने कहा कि हम लोग मुसलमान हैं नमाज़ पढ़ते हैं, रोज़ा रखते हैं लेकिन हिंदुस्तान के जो हिंदुत्व की बात है उसको भी मानते हैं. हम इस्लाम मज़हब से हैं लेकिन हम एक हिंदू हैं क्योंकि यह हिंदुस्तान है. उन्होंने आगे कहा कि हमारा अकीदा राम में है और मैं गुज़ारिश करता हूं कि हिंदुस्तान के सभी मुसलमान इस मंदिर बनाने के काम में कुछ ना कुछ तआवुन करेंगे.
इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी के भूमि पूजन में शिकरत होने को लेकर सवाल उठाने वालों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मोदी जी ज़रूर राम मंदिर भूमि पूजन में जाएं, क्योंकि वह मुल्क के प्रधान हैं. उनको जाना चाहिए. इसमें जो मुखालिफत कर रहे हैं वह अपने सियासी मुनाफे के लिए कर रहे हैं. क्योंकि इस बार यह सियासत करने वाले मसले का हल हो रहा है. इसीलिए मैं सभी को ही कहता हूं कि सब लोग मंदिर बनाने की अच्छे काम में मुकम्मल तआवुन करें हम लोग मंदिर और राम से आस्था रखते हैं.
Zee Salaam Live TV