)
गोवाहाटी : कोरोना वायरस से पूरी दुनिया मुतास्सिर है.कोरोना के खिलाफ पूरी दुनिया जंग लड़ रही है.इस वायरस के सामने अमेरिका जैसा पॉवरफुल मुल्क भी बेबस दिखाई दे रहा है.हर मुल्क अपने तरीके से इस खतरनाक वायरस से निपटने की कोशिश में जुटा है.इसी सिम्त में हिंदुस्तान भी कोरोना से निपटने के लिए लॉक डाउन है जिससे सोशल डिस्टेंसिंग को बरकरार रखा जा सके और कोरोना को हराया जा सके.
वज़ीरे आज़म मोदी ने इस परेशानी के समय में मुल्क से अपील की है यह समय मुल्क के लिए परेशानी का वक्त है और कोई इंसान अकेला नहीं है. पीएम मोदी ने कहा कि हमें आपसी इत्तेहाद दिखाना है जिसके लेकर 5 अप्रैल रात 9 बजे 9 मिनट के लिए कोरोना के इस अंधकार को मिटाकर रोशनी का दिया जलाना है.उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए 9 मिनट तक अपने अपने घरों की लाइट बंद करके दिए, मोमबत्ती, टॉर्च जलाएं.
पीएम मोदी की इस अपील पर असम के मुस्लिम संगठन गोरिया मोरिया युवा छात्र परिषद इंडीजीनस मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन के सभापति अशरफ अली ने हिमायत की और कहा कि हमारे पीएम मोदी जी की रात 9:00 बजे 9:00 मिनट तक लाइट ऑफ करके दिया जलाने की इस अपील को हमारे असम के मुसलमान और हमारे तंजीम पूरी तरह से सहमत हैं और अपील करते हैं कि इस अपील को सही सलामत औऱ सही तरीके से हम सब मिलकर मनाएं और पूरे हिंदुस्तान के आपसी इत्तेहाद की एक मिसाल पैदा हो
गौरतलब है कि पीएम मोदी की इस अपील के बाद सियासत शुरू हो गई थी कांग्रेस के सीनियर लीडर चिदंबरम, शशि थरुरू से लेकर अपोज़ीशन के कई लीडरान ने पीएम मोदी की इस अपील पर सवाल खड़े किए थे. एनसीपी लीडर नवाब मलिक ने भी पीएम पर तंज कसते हुए कहा था कि हमने गरीबों के चूल्हे जलाने की बात सोची थी और पीएम तो दिया जलाने की बात कह गए.तो किसी ने साफ कह दिया मैं लाइट बंद नहीं करूंगा और ना ही दिया जलाउंगा.इसकी बजाय गरीबों की सेवा करूंगा.
Watch Zee Salaam Live TV