)
Skin Care Tips: गोरा और चमकदार चेहरा हर इंसान की पहली इच्छा होती है. लोगों को लगता है कि गोरी त्वचा (fair skin tips) ज्यादा आकर्षक होती है. चेहरे को गोरा दिखाने के लिए लोग टेलकम पाउडर (talcum powder side effects) का सहारा भी लेते हैं. लेकिन आपको बता दें कि चेहरे पर टेलकम पाउडर लगाना बेहद खतरनाक हो सकता है. ये काम करने से आप जिंदगीभर के लिए गंभीर बीमारी के शिकार बन सकते हैं. आइए इस हेल्थ आर्टिकल में चेहरे पर टेलकम पाउडर लगाने के नुकसान जान लेते हैं.
Skin Care Tips: चेहरे पर टेलकम पाउडर लगाने के नुकसान क्या हैं?
टेलकम पाउडर टैल्क नामक खनिज से बनता है, जिसमें खासतौर से सिलिकॉन, मैग्नीशियम और ऑक्सीजन होता है. गोरा दिखने के साथ टेलकम पाउडर पसीने को रोकता है, जिससे निम्नलिखित नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं.
जिंदगीभर झेलना पड़ सकता है अस्थमा
अगर आप चेहरे पर टेल्कम पाउडर (talcum powder side effects) लगाते हैं, तो आपको अस्थमा जैसी खतरनाक बीमारी हो सकती है. क्योंकि, टैल्क में ऐस्बेस्टॉस होता है, जो सांस के जरिए शरीर के अंदर प्रवेश कर सकता है और अस्थमा का कारण (asthma causes) बन सकता है. टेल्कम पाउडर को ऐस्बेस्टॉस फ्री बनाने के बाद भी उसमें बारीक फाइबर्स रह जाते हैं.
चेहरे पर भर जाते हैं मुंहासे
चेहरे पर पाउडर लगाने से मुंहासों की समस्या (pimples face reasons) बढ़ सकती है. क्योंकि, टेल्कम पाउडर चेहरे के रोमछिद्रों को बंद कर देता है. जिसमें गंदगी जमा होती रहती है और पसीना निकल नहीं पाता है. इसके कारण चेहरे पर मुंहासे आने लगते हैं और यह बहुत ज्यादा हो जाते हैं.
चेहरे की स्किन हो जाती है ड्राई
जब चेहरे पर पाउडर के कारण रोमछिद्र बंद हो जाते हैं, तो स्किन की नमी छिन जाती है. जिसके कारण त्वचा ड्राई होने लगती है. ड्राई स्किन (dry skin reasons) पर खुजली, रैशेज जैसी समस्या भी हो जाती है. वहीं, टेल्कम पाउडर कई तरह के कैंसर का कारण (cancer causes) भी बन सकता है.
Disclaimer:
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है. हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी ज़ी न्यूज़ हिन्दी की नहीं है. हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें. हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है.