Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam747232
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंअयोध्या: मस्जिद की तामीर में जायज़ पैसों का होगा इस्तेमाल, इन लोगों से नहीं ली जाएगी मदद

अयोध्या: मस्जिद की तामीर में जायज़ पैसों का होगा इस्तेमाल, इन लोगों से नहीं ली जाएगी मदद

ट्रस्ट ने मस्जिद और अस्पताल व इंडो इस्लामिक रिसर्च सेंटर व कम्युनटी किचन के लिए अलग-अलग खाते खोले हैं. 

अयोध्या: मस्जिद की तामीर में जायज़ पैसों का होगा इस्तेमाल, इन लोगों से नहीं ली जाएगी मदद

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के ज़रिए मुस्लिम फरीक को अयोध्या में दी गई 5 एकड़ ज़मीन पर बनने वाली मस्जिद जायज़ पैसों से तामीर की जाएगी. मस्जिद की तामीर में ब्याज या शराब कारोबारी का पैसा नहीं लिया जाएगा. इंडो इस्लामिक कल्चरल पाउंडेशन ट्रस्ट ने इक्तेसादी तआवुन के लिए गाइडलाइंस तय की हैं. 

अयोध्या के धन्नीपुरा में मिली 5 एकड़ ज़मीन पर मस्जिद, अस्पताल और इंडो इस्लामिक कल्चरल रिसर्च सेंटर की तामीर की जाएगी. ट्रस्ट के सेक्रेटरी व तरजुमान अतहर हुसैन ने बताया कि मस्जिद की तामीर में सिर्फ जायज़ पैसों का ही इस्तेमाल किया जाएगा. मस्जिद में ब्याज, शराब, जमाखोरी और मुल्क के कानून के खिलाफ जैसे स्मगलिंग वगैरा के ज़रिए कमाया गए पैसों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. 

ट्रस्ट ने मस्जिद और अस्पताल व इंडो इस्लामिक रिसर्च सेंटर व कम्युनटी किचन के लिए अलग-अलग खाते खोले हैं. तरजुमान ने बताया कि जल्द ही ट्रस्ट की वेबसाइट और पोर्टल तैयार हो जाएगा. इसके बाद तय होगा कि किस अकाउंट में मस्जिद और किस में अस्पताल के लिए मदद लेनी है. उन्होंने आगे बताया बैंक खाते पोर्टल से लिंक किए जाएंगे. इसके बाद ही अवाम से तआवुन से मांगा जाएगा. 

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news