Muslim ban in Braj Holi: पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के वृंदावान में होनेवाली मशहूर ब्रज की होली में मुसलमानों की एंट्री पर बैन लगाने की मांग की गई थी, जिसके बाद मुस्लिम लीग के सचिव मौलाना कौसर हयात ने एक विवादित बयान दे दिया है. दोनों तरफ से बयानों का दौर जारी है. इसी बीच अयोध्या के पुजारियों ने मौलान कौसर पर जुबानी हमला बोलते हुए उनको सुधर जाने की हिदायत दी है. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Muslim ban in Braj Holi: होली का सीजन शुरू हो गया है. ऐसे में अपने खास अंदाज के लिए मशहूर ब्रज की होली में मुसलमानो की एंट्री पर बैन लगाने की मांग की जा रही है. इस मांग के बाद मुस्लिम लीग के संयुक्त सचिव मौलाना कौसर ने एक विवादित बयान दे देते हुए माहाकुंभ समेत हिमाचल प्रदेश में मुसलमानों के बॉयकॉट का भी जिक्र कर दिया. मौलाना की विवादित बयान के बाद अयोध्या के संतों ने मोर्चा संभालते हुए मौलाना कौसर खान को खरी-खोटी सुना दी है.
मौलाना के बयान पर आयोध्या के पुजारियों ने कही ये बात
मौलाना कौसर हयात खान के विवादित बयान पर अयोध्या के संतों ने उनको सुधर जाने की हिदायत दी है. पुजारियों ने कहा है कि अपना ज्ञान अपने पास रखे. उन्होंने आगे कहा कि उनको (कौसर खान) मालूम होना चाहिए कि मुल्क का बटवारा मजहब की बुनियाद पर हुआ था. पाकिस्तान, बांग्लादेश भारत के सभी मुसलमानों को दिया गया था. उन्होंने आगे कहा कि जो भाग बटवारे से बचा हुआ है वो हिन्दुओं का है. उन्होंने कहा कि हिंदुओं का बड़प्पन है कि भारत को अभी हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं किया गया है. जिस दिन भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित हो गया उस दिन मौलाना कौसर हयात जैसे लोगो की औकात पता चल जायेगी.
ब्रज की होली में मुसलमानों की एंट्री पर बैन लगाने कि की गई थी मांग
गौरतलब है कि कुछ पुजारियों के तरफ से ब्रज की होली में मुसलमानों की एंट्री पर बैन लगाने की मांग की गई थी. इस मांग के बाद मौलाना कौसर खान ने आपत्ति जताते हुए काफी तीखे बयान दिए थे. मौलाना ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि इससे पहले भी कुछ कट्टरवादी लोगों ने हिंमाचल प्रदेश और माहाकुंभ में मुसलमानों की एंट्री पर बैन लगाने की मांग की थी. उन्होंने महाकुंभ में हुए हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि माहाकुंभ में घायल लोगों की मदद मुसलमानों ने ही की थी. साथ ही हिमाचल प्रदेश में मुस्लिम समुदाय के बॉयकॉट करने वाली घटना का जिक्र करते हुए कहा कि हिमाचल में आयी आपदा में भी मुसलमानों ने ही मदद की थी.