Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam757140
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंबाबरी मस्जिद विध्वंस मामला: 49 में से 32 मुल्ज़िम ही ज़िंदा हैं, 17 की हो चुकी है मौत, देखिए पूरी लिस्ट

बाबरी मस्जिद विध्वंस मामला: 49 में से 32 मुल्ज़िम ही ज़िंदा हैं, 17 की हो चुकी है मौत, देखिए पूरी लिस्ट

इस मामले में कुल 49 लोगों को मुल्ज़िम बनाया गया है. जिनमें से अब तक 17 की मौत हो चुकी है और 32 मुल्ज़िमों पर अभी मुकदमा चल रहा है. 

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: बाबरी मस्जिद इन्हेदाम (विध्वंस) मामले में आज 28 साल बाद सुनाया जाएगा. लखनऊ सीबीआई की खास अदालत यह फैसला सुनाएगी. इस मामले में कुल 49 लोगों को मुल्ज़िम बनाया गया है. जिनमें से अब तक 17 की मौत हो चुकी है और 32 मुल्ज़िमों पर अभी मुकदमा चल रहा है. जिस पर आज फैसला आएगा. तो आइए हम आपको आज इस मामले के सभी 49 मुल्ज़िमों के नाम बताते हैं.

32 मुल्ज़िम के नाम जो जिंदा हैं
लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, उमा भारती, विनय कटियार, साध्वी ऋतंभरा, महंत नृत्य गोपाल दास, डॉ. राम विलास वेदांती, चंपत राय, महंत धर्मदास, सतीश प्रधान, पवन कुमार पांडेय, लल्लू सिंह, प्रकाश शर्मा, विजय बहादुर सिंह, संतोष दुबे, गांधी यादव, रामजी गुप्ता, ब्रज भूषण शरण सिंह, कमलेश त्रिपाठी, रामचंद्र खत्री, जय भगवान गोयल, ओम प्रकाश पांडेय, अमर नाथ गोयल, जयभान सिंह पवैया, महाराज स्वामी साक्षी, विनय कुमार राय, नवीन भाई शुक्ला, आरएन श्रीवास्तव, आचार्य धर्मेंद्र देव,  सुधीर कुमार कक्कड़, धर्मेंद्र सिंह गुर्जर.

उन 17 मुल्ज़िमों के नाम, जिनका इंतेकाल हो चुका है
अशोक सिंघल, गिरिराज किशोर, विष्णु हरि डालमिया, मोरेश्वर सावें, महंत अवैद्यनाथ, महामंडलेश्वर जगदीश मुनि, बैकुंठ लाल शर्मा, परमहंस रामचंद्र दास, डॉ. सतीश नागर, बालासाहेब ठाकरे, डीबी राय, रमेश प्रताप सिंह, हरगोविंद सिंह, लक्ष्मी नारायण दास, राम नारायण दास, विनोद कुमार बंसल, राजमाता सिंधिया

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news