)
नई दिल्ली: हिंदुस्तान को हॉकी में लगातार 3 ओलंपिक गोल्ड मैडल दिलवाने वाले साबिक ओलंपियन व हॉकी के अज़ीम खिलाड़ी और पद्मश्री बलबीर सिंह दोसांझ (सीनियर) दुनिया को अलविदा कह गए. वह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में आई.सी.यू. में दाखिल थे और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी.
Hockey Olympian Balbir Singh Sr passes away at a hospital in Mohali in Punjab. (file pic) pic.twitter.com/wmQmZkgL0R
— ANI (@ANI) May 25, 2020
96 साल के बलबीर सिंह सीनियर को 12 मई को सुबह दिल का दौरा पड़ा था. बुध की सुबह भी उन्हें दो बार फिर अटैक आया था. तब से उनकी हालत में कुछ सुधार नहीं दिखा था.
Pained to learn about the demise of Padma Shri Balbir Singh Sr ji, a legendary hockey player, who left indelible imprint on world hockey with his stick.
I was fortunate to have met the lively and joyful Balbir ji, a three time Olympic gold medalist. My condolences to his family. pic.twitter.com/rgQFi3yB8V
— Amit Shah (@AmitShah) May 25, 2020
बलबीर सिंह की मौत पर वज़ीरे दाखिला अमित शाह ने भी गम का इज़हार किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा,"पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर जी एक मारूफ हॉकी खिलाड़ी जिन्होंने अपनी छड़ी से हॉकी पर कभी ना मिटने वाली छाप छोड़ी. मैं खुश किस्मत हूं कि मैं ज़िंदादिल बलबीर जी से मिला था. जो 3 बार ओलंपिक गोल्ड मैडल फातह रह चुके हैं. उनके इंतेकाल पर उनके परिवार के तईं मैं ताज़ियत पेश करता हूं."
Zee Salaam Live TV