)
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के असर हर त्योहार पर पड़ रहा है. इसी महीने आने वाला गणेश चतुर्थी और मुहर्रम पर भी इसका असर साफ दिख रहा है. मरकज़ी हुकूमत की जानिब से जारी की गईं गाइडलाइंस के मुताबिक दिल्ली में मोहर्रम का दौरान जूलूस निकालने और गणेश चतुर्थी के दौरान अवामी तौर पर मूर्ति स्थापना पर रोक लगा दी गई है.
केंद्र सरकार से जारी गाइडलाइन के तहत गणेश चतुर्थी के दौरान पंडाल बनाने पर भी पाबंदी रहेगी. दिल्ली डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने दिल्ली के सभी मुतअल्लिका अफसरों को मरकज़ी हुकूमत सरकार की गाइडलाइन पर सख्ती से अमल कराने की हिदायात जारी की हैं.
DDMA ने कहा कि हस्सास इलाकों की निशांदही करके वहां पर पुलिस फोर्स का पहले से इंतज़ाम किया जाए. ऐसे इलाकों में भीड़ को इकट्ठा न होने दें और सभी बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों पर त्योहारों के दौरान जांच के सभी ज़रूरी इंतेज़ामात किए जाएं. इसके लिए वक्त रहते डॉग स्क्वॉड, एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड और बम दस्तों की तैनाती कर ली जाए.
Zee Salaam LIVE TV