Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2795338
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंशर्मिष्ठा के खिलाफ शिकायत करने वाला वजाहत गिरफ्तार, फिर भी BJP इस नेता ने बंगाल पुलिस पर लागया गंभीर आरोप

शर्मिष्ठा के खिलाफ शिकायत करने वाला वजाहत गिरफ्तार, फिर भी BJP इस नेता ने बंगाल पुलिस पर लागया गंभीर आरोप

Bangal News: बंगाल पुलिस ने वजाहत खान को कथित तौर पर हिंदू देवी-देवता के खिलाफ आपत्तजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था. अब भाजपा के सांसद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के बंगाल सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं, और कह रहे हैं कि वजाहत को असम पुलिस से बचाने के लिए गिरफ्तार किया गया है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

 

शर्मिष्ठा के खिलाफ शिकायत करने वाला वजाहत गिरफ्तार, फिर भी BJP इस नेता ने बंगाल पुलिस पर लागया गंभीर आरोप

Bangal News: पैगम्बर मोहम्मद स. के खिलाफ आपत्तिजन बयान देने वाली शर्मिष्ठा पनोली के खिलाफ बंगाल के रहने वाले वजाहत खान ने FIR दर्ज कराया था, जिसके बाद हिंदू देवी-देवता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में वजहत के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया गया था. इस कड़ी में बंगाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुजिश्ता 9 जून को गिरफ्तार किया था. लेकिन इस गिरफ्तारी को बीजेपी के नेता दिखावा बताते हुए, प्रोटेक्शन ऑफ पुलिस बता रहे हैं. 

दरअसल, वजाहत के  खिलाफ हिंदू देवी-देवता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में बीजेपी शासित असम में एक मामला दर्ज कराया गया था, जिसके बाद सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा ने बयान देते हुए कहा था कि असम पुलिस वजाहत को गिरफ्तार करने के लिए बंगाल जाएगी. इस बीच असम पुलिस  से पहले बंगाल पुलिस ने वजाहत खान को गिरफ्तार कर लिया है. इसीलिए भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार वजाहत की गिरफतारी को पुलिस प्रोटेक्शन बता रहे हैं. उनका कहना है कि असम पुलिस से बचाने के लिए बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

भाजपा नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस में बंगाल सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
भाजपा सांसद सुकांत मजूमदार ने बंगाल पुलिस द्वारा वाजहत खान की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार 10 जून यानी आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, जिसमें उन्होंने बंगाल पुलिस पर गंभीर इल्जाम लगाते हुए कहा कि आरोपी वजाहत कहां छुपा हुआ है, इस बात की जानकारी बंगाल पुलिस को थी, लेकिन फिर भी उसे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा था. उन्होंने आगे कहा कि अब इस लिए वजाहत को गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि असम पुलिस से वजाहत को बचाना है. 

Add Zee News as a Preferred Source

असम पुलिस वजाहत को बंगाल से उठा लेगी- BJP नेता
उन्होंने बंगाल की बंगाल सरकार और वहां की पुलिस को चुनौती देते हुए कहा कि "मैं ममता सरकार और बंगाल पुलिस को बता रहा हूं, आने वाले समय में आरोपी को असम पुलिस उठाकर ले जाएगी. उसे जिस तरह का ट्रीटमेंट चाहिए, उसे दिया जाएगा. मां कामाख्या का साक्षात दर्शन भी कराया जाएगा. मैं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा से भी इस विषय पर बात करूंगा."

 

About the Author
author img
Zeeshan Alam

जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ...और पढ़ें

TAGS

Trending news