Bangladesh News: बांग्लादेश में एक 8 साल की बच्ची के साथ उसकी बहन के ससुर ने रेप किया, और मुल्जिम के परिवार वालों ने बच्ची को मारने की कोशिश भी की थी. रेप के एक हफ्ता बाद अस्पताल में एडमीट पीड़ित बच्ची ने आज दम तोड़ दिया है. इस घटना के बाद बांग्लादेश के लोग मुल्क में बढ़ते रेप की घटना के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे हैं.
Trending Photos
)
Bangladesh News: भारत का पड़ोसी मुल्क बंग्लादेश से रेप की एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. 13 मार्च यानी आज अस्पताल में एडमिट पीड़ित बच्ची ने दम तोड़ दिया है. बता दें की आठ साल की बच्ची से रेप का इल्जाम पीड़िता की बहन के सुसर पर लगाया जा रहा है. इस घटना के बाद बांग्लादेश में रेप के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गया है. बांग्लादेश के आम लोग इस घटना के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं.
दरअसल, पिछले 8 मार्च को पीड़िता बच्ची को गंभीर हालात में सीएमएच ढ़ाका अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आज पीड़ित बच्ची की मौत के बाद यह मामला तूल पकड़ चुका है. बांग्लादेश में कई यूनिवर्सिटी के छात्रों ने मुल्क में बढ़ते रेप की घटना के खिलाफ प्रोटेस्ट शुरू कर दिया है. वहीं, माले की गंभीरता को देखते हुए अंतरिम सरकार के मुख्य एडवाइजर मोहम्मद यूनुस ने पीड़िता की मौत पर दुख जाहिर किया है. साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द दोषियों को पकड़ कर कार्रवाई की जाए.
बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के कार्यालय के मुताबिक अस्पताल में एडमिट पीड़िता गुरुवार को दम तोड़ दी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता को (पीआईसीयू) में वैंटिलेटर पर रखा गया था. इस दौरान बच्ची को कई बार कार्डियक अरेस्ट हुआ. हालांकि डॉक्टर ने दो बार स्थिति को संभाल लिया था, लेकिन तीसरी बार बच्ची को बचा नहीं सके.
गौरतलब है कि 8 साला पीड़िता से रेप करने का इल्जाम पीड़िता की बहन के ससुर पर है. बता दें कि 8 मार्च को पीड़िता की मां ने रेप का मामला दर्ज करवाया था. पीड़िता की मां ने कहा कि बच्ची के साथ उस वक्त रेप किया गया जब वह मगुरा शहर में अपनी बड़ी बहन के घर गई हुई थी. पीड़िता की माँ ने इल्जाम लगाया है कि आरोपी ससुर ने इस घटना को अंजाम दिया है.
एफआइआर के बाद पुलिस ने आरोपी ससुर के साथ उनके बेटे और पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है, और पूछताछ चल रही है. इस मामले पर पुलिस ने कहा है कि घटना की जानकारी बलात्कारी की पत्नी और बड़े बेटे को भी थी, लेकिन सभी ने मिलकर इस मामले को छुपाने की कोशिश की है. साथ ही पुलिस ने कहा कि घटना की जानकारी बाहर न फैले इसलिए पीड़ित बच्ची को जान से मारने की कोशिश भी की गई थी. अब इस मामले पर बांग्लादेश के लोगों में आक्रोश दिख रहा है. बांग्लादेश के लोग मौजूदा यूनुस सरकार पर सवाल उठा रहे हैं.