Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2770776
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंबकरीद पर कुर्बानी रोकने के आदेश से मचा बवाल, बांग्लादेश सरकार ने अपने ही राजनयिक को हटाया

बकरीद पर कुर्बानी रोकने के आदेश से मचा बवाल, बांग्लादेश सरकार ने अपने ही राजनयिक को हटाया

Bangladesh News: बांग्लादेश के राजनयिक जो कोलकता कॉन्सुलेट में नियुक्त था, उन्होंने बकरईद पर एक ऐसा ऑर्डर जारी किया है कि यूनुस सरकार ने उनपर तुरंत एक्शन ले लिया है. साथ ही उनके नियुक्ता को रद्द कर दिया है. पूरी जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

 

बकरीद पर कुर्बानी रोकने के आदेश से मचा बवाल, बांग्लादेश सरकार ने अपने ही राजनयिक को हटाया

Bangladesh News: बांग्लादेश में इन दिनों सेना और अंतरिम सरकार के चिफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. इस बीच यूनुस सरकार के एक अधिकारी ने बकरईद पर एक ऐसाल ऑर्डर दे दिया है, कि बांग्लादेश सरकार ने उसे तुरंत राजधानी ढ़ाका में पेश होने को कहा है. 

दरअसल, बांग्लादेश के एक अधिकारी शबाब बिन अहमद भारत के कोल्कता शहर में अपने मुल्क के वानिजिक दूत हैं. उन्होंने बकरीद के मौके पर कोलकता कॉन्सुलेट परिसर में किसी भी जानवर की कुरबानी करने पर रोक लगा दिया, जिसके बाद यूनुस सरकार ने उस अधिकारी के कोलकाता कॉन्सुलिट में नियुक्ति को तुरंत रद्द कर दिया है, और उसे राजधानी ढ़ाका पहुंचकर जवाब देने के लिए कहा गया है. 

गौरतलब है कि राजनयिक शबाब आगामी जून के महीने के पहले सप्ताह में कोलकता कॉन्सुलेट में उप उच्चायुक्त का पद संभालने वाले थे, लेकिन नियुक्ति होने से पहले ही आने वाले बकरीद के मौके पर कॉन्सुलेट के अंदर कुर्बानी पर रोक लगाने का आदेश दे दिया था. जिसके बाद कोलकता से बंग्लादेश तक लोग हैरान हो गए थे, और यूनुस सरकार ने उनपर एक्शन ले लिया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

राजनयिक  शबाब बिन अहमद ने क्या कहा है ?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजनयिक शबाब बिन अहमद ने यह फैसला भारत के रीति रिवाज को ख्याल में रखते हुए लिया था. आरोपी अधिकारी ने कहा कि वह राजनयिक के तौर पर अपने मुल्क की सेवा करते हैं. उन्होंने आगे कहा कि एक "हमें आस-पास के स्थानिय वातावरण, माहौल पर विचार करना चाहिए. उन्होंने कहा वह जहां तैनात है, उस मेजबान मुल्क के रीति-रिवाज का इज्जत करना चाहिए. उन्होंने कहा कि एक राजनयिक के लिए मेजबान मुल्क का विश्वास जितना बहुत जरूरी होता है. 

TAGS

Trending news