Bangladesh News: बांग्लादेश में शेख हसीना और खालिदा जिया के समर्थकों के बीच खूनी झड़प हुई है, जिसमें 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. पूरी जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें
Trending Photos
)
Bangladesh News: बांग्लादेश में एक बार फिर दो राजनीतिक दोलों के बीच हिंसक झड़प हुई है, जिसमें लगभग 50 लोग घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. हालांकि मौके पर पुलिस पहुंचकर स्थिति को काबू में कर ली है.
दरअसल, बांग्ला देश के हबीबगंज के नौगांव में गुजिश्ता जुमा के दिन शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग और खालिदा जिया की पार्टी बीएनपी के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जो लगातार 2 घंटे तक चलती रही, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना में 50 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 5 की हालात गंभीर है. सभी घायलों को सिलहट उस्मानी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है.
बांग्लादेश की मीडिया आउटलेट यूएनबी की रिपोर्ट के मुताबिक बीएनपी नेता अख्तर मियां और अवामी लीग के शाहजहां मियां के समर्थकों के बीच क्षेत्र में वर्चस्व स्थापित करने को लेकर लंबे वक्त से तनाव था, जिसके बाद गुजिश्ता जुमा 25 अप्रैल को खूनी झड़प हो गई.
पुलिस ने क्या कहा
इस घटना की पुष्टि अजमेरीगंज थाने के प्रभारी (ओसी) एबीएम मैदुल हसन ने की है. उन्होंने कहा कि इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू किया. उन्होंने बताया कि इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक्स्ट्रा पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.
गैरतलब है कि पिछले साल शेख हसीना के खिलाफ बांग्लादेश में भारी प्रोटेस्ट हुआ, जिसके बाद उन्होंने अपने मुल्क से निकलकर भारत के शरण में है. इस घटना के बाद वहां पर चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस की अगुवाई में अंतरिम सरकार चल रही है, और आए दिन बीएनपी और शेख हसीना के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प की भी खबरे आती रहती है.