Bangladesh News: इन दिनों बांग्लादेश और पाकिस्तान एक-दूसरे से अपने संबंध सुधारने की राह में हैं, जिसके लिए पाकिस्तान ने बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर को पाक दौरे से न्योता भी दिया है. पाक के पीएम के मुताबिक उन्होंने बांग्लादेश की मशहूर सिंगर रूना लैला को भी निमंत्रण दिया, लेकिन सिंगर वे इस बात से साफ इनकार कर दिया है.
Trending Photos
)
Bangladesh News: इन दिनों बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मुहम्मद यूनुस को पाकिस्तान के दौरे का निमंत्रण दिया गया है. साथ ही पाक के प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश की मशहूर सिंगर रूना लैला को भी निमंत्रण देने के दावा किया है, लेकिन रूना लैला ने इस बात से साफ इनकार कर दिया. उनका कहना है कि उन्हें पाकिस्तान दौरे का कोई निमंत्रण नहीं मिला है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को ईद के खास मौके पर बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मुहम्मद यूनुस से बातचीत के दौरान दावा किया था कि वह एक बांग्लादेशी कल्चर डेलिगेशन करेंगे, जिसमें रूना लैला खास गेस्ट होंगी. शहबाज शरीफ ने उन्हें को पाकिस्तान आने का निमंत्रण भी दे दिया है.
इस कल्चर डेलिगेशन के न्योते के बारे में शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा, "डॉ. यूनुस को पाकिस्तान आने का निमंत्रण दोहराया गया और बांग्लादेश से एक कल्चर ग्रुप को पाकिस्तान आने का न्योता दिया हैं, जिसमें मशहूर रूना लैला भी शामिल होंगी."
सिंगर ने किया इनकार
हालांकि रूना लैला ने इस तरह के किसी भी न्योते के मिलने से इनकार कर दिया है. उन्होंने मंगलवार को एएनआई से फोन पर बातचीत के दौरान कहा, "मुझे पाकिस्तान दौरे के बारे में कोई जानकारी नहीं है. मुझे कोई न्योता नहीं मिला है."
पाक के विदेश मंत्री का बांग्लादेश दौरा
इस बीच सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार 22 अप्रैल को तीन दिन के बाग्लादेश के दौरे पर आने वाले हैं. इसकी जानकारी बाग्लादेश के एक आला अफसर ने मीडिया को दी है. उन्होंने बताया , "पाकिस्तान के विदेश मंत्री 22 अप्रैल को तीन दिने के दौरे पर ढाका आ रहे हैं. यह एक अहम यात्रा होगी क्योंकि वे पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री भी हैं और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के करीबी सहयोगी माने जाते हैं. इस यात्रा के दौरान बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच कई समझौतों और एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे."
नए संबंध की शुरूआत
शहबाज शरीफ ने मुहम्मद यूनुस से हुई बातचीत में पाकिस्तानी विदेश मंत्री की इस यात्रा का भी जिक्र किया और कहा, "22 अप्रैल को ढाका में उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के साथ एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के आगमन का इंतजार कर रहा हूं."
5 अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार ध्वस्त
गौरतलब है कि पिछले साल 5 अगस्त को छात्र-नेतृत्व वाले विद्रोह के वजह से प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार गिर गई थी. यूएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस हिंसा में 1,400 लोगों की मौत हुई थी.
इसके बाद शेख हसीना भारत चली गईं और फिर मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार बनी. यूनुस सरकार ने पाकिस्तान के साथ संबंध सुधारने की दिशा में कदम उठाए है.