)
नई दिल्ली: आज बॉलिवुड के 69 वर्षीय दिग्गज बप्पी लहरी इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहकर चले गए. उन्होंने 15 फरवरी की रात को आखरी सांस ली. बप्पी सेहत से जुड़ी कई दिक्कतों से परेशान थे. उन्हें ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (Obstructive Sleep Apnea) था.
क्या है ब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया
ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया नींद से जुड़ा एक सांस का डिसॉर्डर है. ये बीमारी आमतौर पर वजन बढ़ने के कारण होती है. ओएएस से जिस्म में बीपी की दिक्कत होती है. जिसकी वजह से स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. अगर इस बीमारी को आसान भाषा में समझे तो इस डिसऑर्डर से पीड़ित लोगों में फेफड़ों में हवा रुक जाती है जिसकी जह से सांस उखड़ने लगती है.
क्या हैं इस बीमारी के लक्षण
-खर्राटे आना
-सांस के लिए हाफना
-मुह सूखना या गले मे खराश
-ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होना
-दिन में ज्यादा नींद आना
कैसे हो सकता है ईलाज?
इस बीमारी का परमानेंन्ट इलाज वजन कम करना है. इसके साथ रोजाना एक्सर्साइज करने से भी इस बीमारी में आराम मिल सकता है. कई बार डॉक्टर्स तालु या गले से एक्सट्रा टिशू को हटाने को भी एक सही ऑप्शन मानते हैं.
देखें वीडियो