)
नई दिल्ली : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर-कंपोज़र Bappi Lahiri आज 69 साल की उम्र में इंतेकाल कर गए. बताया जा रहा है कि वह जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती थे. प्यार से बप्पी दा के नाम से जाने जाने वाले संगीतकार के इंतेकाल से फिल्मी दुनिया में शोक की लहर दौड़ गी है. और सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर उन्हें खिराजे अकीदत पेश कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर देश-दुनिया की तमाम महान हस्तियां बप्पी दा को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने कहा है कि वेटरन म्यूजिक डायरेक्टर बप्पीदा के निधन से स्तब्ध हूं. ये म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए अपूर्णिय क्षति है.
Shocked to hear of the sad demise of Veteran Music director Bappida, was fortunate to have him sing a track in my film #InduSarkar, an unsurmountable loss to his fans & the music industry. Heartfelt condolences to his family members. #OmShanti pic.twitter.com/qBdCikNxjx
— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) February 16, 2022
मनोज मुंतशिर ने श्रद्धांजलि पेश करते हुए कहा कि शरीर पर पहना हुआ सोना तो बस बाहरी आवरण था, #BappiLahiri को उनके स्वर्णिम संगीत के लिए हमेशा-हमेशा याद रखा जाएगा. एक फ़िल्म में उनके साथ काम करने का सौभाग्य मुझे भी मिला था, आज वो यादें व्यथित कर रही हैं. अलविदा बप्पी दा.
शरीर पर पहना हुआ सोना तो बस बाहरी आवरण था, #BappiLahiri को उनके स्वर्णिम संगीत के लिए हमेशा-हमेशा याद रखा जाएगा.
एक फ़िल्म में उनके साथ काम करने का सौभाग्य मुझे भी मिला था, आज वो यादें व्यथित कर रही हैं. अलविदा बप्पी दा pic.twitter.com/Fu1jeNrqzQ— Manoj Muntashir (@manojmuntashir) February 16, 2022
वहीं, हंसल मेहता ने लिखा कि एक और लेजेंड चले गए. #बप्पी लाहिड़ी. जब मैंने p&g के लिए एक विज्ञापन की शूटिंग की और फिर जब मैंने व्हाइट फेदर फिल्म्स के साथ काम किया, तो उनके साथ मिलकर काम करने का सौभाग्य मिला.
Another legend gone. #BappiLahiri. Had the good fortune of working closely with him when I shot an ad for p&g and then when I worked with White Feather Films for @_SanjayGupta. Man of incredible melody and talent. pic.twitter.com/FlQUiPm9yl
— Hansal Mehta (@mehtahansal) February 16, 2022
Today we lost another gem from the music industry… Bappi Da,your voice was the reason for millions to dance, including me. Thank you for all the happiness you brought through your music. My heartfelt condolences to the family. Om Shanti
— Akshay Kumar (@akshaykumar) February 16, 2022
Grew up listening your music , Bappi da, you had your own style and always a smiling face . Your music shall play on forever .. OmShanti, Shanti, Shanti. pic.twitter.com/Gl5XY3dPwh
— Raveena Tandon (@TandonRaveena) February 16, 2022
#RIPbappida …..Bappi Lahiri, the Disco King of Hindi cinema! https://t.co/MEXMxtnuWi
— A.R.Rahman (@arrahman) February 16, 2022
69 की उम्र में हुआ इंतिकाल
बप्पी लाहिड़ी का आज मुंबई के एक अस्पताल में इंतिकाल हो गया. वह 69 साल के थे. बप्पी लाहिड़ी को 1970-80 के दशक की शुरुआत की कई फिल्मों जैसे 'चलते चलते', 'डिस्को डांसर' और 'शराबी' में लोकप्रिय गाने देने के लिए जाना जाता है. उनका आखिरी बॉलीवुड गाना 'बंकस' 2020 की फिल्म 'बागी 3' के लिए था.
इस बीमारी के थे शिकार
बताया जा रहा है कि बप्पी लाहिड़ी एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे और सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई. लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनके परिवार ने एक डॉक्टर को अपने घर आने के लिए बुलाया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया. उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं थीं. OSA (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) की वजह से बीती रात उनका इंतिकाल हो गया.
- Piyush Goyal (@piyushgoyal) 16 Feb 2022
Zee Salaam Live TV: