)
Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां मंडप से एक दुल्हे ने भगकर सबको हैरान कर दिया है. जानकारी के मुताबिक यह मामला जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के कुटी गांव का है. इस गांव में एक बारात आई, सभी लोग खुश थे. बाराती और घराती सभी जश्न में डूबे हुए थे. तभी दुल्हे के कान में किसी ने कुछ कहा और वह भाग खड़ा हुआ.
दरअसल दुल्हे की मांग थी कि उसे मोटरसाइकिल दी जाए. लेकिन जब उसे पता लगा कि उसकी यह ख्वाहिश पूरी नहीं हो पाई तो वह भागने के लिए तैयार हो गया. लोगों ने समझाया लेकिन वह बारात लेकर फरार हो गया. वहीं लड़की ने कहा कि वह शादी करेगी तो उसी लड़के से करेगी. लड़की ने पुलिस से गुहार लगाई कि वह उसी शख्स से शादी कराए.

जानकारी के मुताबिक अयोध्या के गांव कुंटी से बारात आई थी. लड़की ने पुलिस को जानकारी दी कि बारातियों में से कुछ लड़कों की गांव के कुछ लड़कों से लड़ाई हो गई. यह बात लड़के तक पहुंची तो वह मंडप छोड़ कर खड़ा हो गया और परिवार वालों से बाइक लेने की मांग करने लगा. जब लड़के को बाइक देने से इंकार कर दिया गया तो वह वह फेरे लिए बिना वापस लौट गया.
लड़की ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी शादी उसी लड़के से कराई जाए. लड़की का कहना है कि वह शख्स उससे बीते तीन सालों से बात कर रहा था. इसके बाद भी उसने शादी से इंकार कर दिया, और भाग गया. लड़की के घर वाले गरीब हैं और बाइक देने जितनी हैसियत नहीं रखते हैं. पुलिस ने कहा कि उन्हें दहेज और डांस के दौरान लड़ाई की जानकारी मिली है और वह इस मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही कार्रवाई की जाएगी.