Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2720440
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंBareli: प्रिंसिपल ने स्कूल में पढ़ी नमाज तो हुआ बवाल; हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग

Bareli: प्रिंसिपल ने स्कूल में पढ़ी नमाज तो हुआ बवाल; हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग

Namaz in Bareli School:  उत्तर-प्रदेश के बरेली स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल का प्रिंसिपल क्लासरूम में नमाज अदा करते नजर आ रहा है. इस वीडियो पर हिन्दू संगठन के नेता हिमांशु पटेल ने सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. 

 Bareli: प्रिंसिपल ने स्कूल में पढ़ी नमाज तो हुआ बवाल; हिंदू संगठनों ने की कार्रवाई की मांग

Namaz in Bareli School: उत्तर-प्रदेश के बरेली का एक वीडियों ने सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल का प्रिंसिपल स्कूल में नमाज पढ़ते हुए नजर आ रहा है. इस वीडियों के वायरल होने के बाद हिंदूवादी नेता हिमांशु पटेल ने सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

वायरल वीडियो बरेली के आंवला थाना का है, जहां ग्राम रसूला के प्राथमिक विद्यालय में प्रिंसिपल स्कूल के क्लास-रूम में नमाज पढ़ते नजर आ रहा है. वीडियो के वायरल होने के बाद से हिंदू संगठन में हड़कंप मच गया है और उसने इसपर कड़ी अपत्ति जताई है. स्कूल के कुछ स्टूडेंट् ने बताया है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब क्लास में नमाज पढ़ी गई है. बच्चों का कहना है कि प्रिंसिपल रोजाना ही स्कूल के समय के दौरान क्लासरूम में नमाज अदा करते है.  

हिन्दू संगठन के नेता ने जताई अपत्ति 
हिन्दू संगठन के नेता हिमांशु पटेल ने इस वीडियो पर गहरी नाराजगी जाहिर कर सख्त कार्रवाई की मांग की है. इसके साथ ही हिमांशु ने इस वीडियों को एक्स पर उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पोस्ट भी किया है. वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "तलिम के मंदिर में इस तरह की मजहबी गतिविधियां ने सिर्फ गलत है. बल्कि यह बच्चों की सोच पर भी गलत प्रभाव डाल सकती हैं."

Add Zee News as a Preferred Source

प्रशासन से किए सवाल 
आगे हिमांशु पटेल ने लिखा कि स्कूलों को धर्मनिरपेक्ष जगह माना जाता है. लेकिन इस तरह की वीडियों वहां की मर्यादा को भंग कर रही है.  साथ ही प्रशासन पर सवाल करते हुए कहा, "अगर कोई हिन्दू स्कूल में यज्ञ करवाने की बात करे तो उसपर जल्द कार्रवाई हो जाती है. लेकिन, इस तरह की वीडियों पर प्रशासन चुप क्यों है." 

पुलिस की जांच शुरू
वीडियों के वायरल होने के बाद आंवला के पुलिस और शिक्षा विभाग के अफसरों ने स्कूल को दौरा किया और मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रिंसिपल से पूछताछ जारी है. आधिकारी ने बताया है कि अगर इल्जाम सही हुआ तो जल्द प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगीं. 

TAGS

Trending news