Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2700160
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंसुदर्शन और सुधीर ने बीड मस्जिद किया था बम ब्लास्ट! पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, सीएम ने कही ये बड़ी बात

सुदर्शन और सुधीर ने बीड मस्जिद किया था बम ब्लास्ट! पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, सीएम ने कही ये बड़ी बात

Beed Mosque Blast: रविवार सुबह बीड जिले के अर्धमसला गांव की एक मस्जिद में अचानक विस्फोट हुआ. विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया

सुदर्शन और सुधीर ने बीड मस्जिद किया था बम ब्लास्ट! पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, सीएम ने कही ये बड़ी बात

Beed Mosque Blast: महाराष्ट्र के बीड जिले के अर्धमसला गांव में ईद-उल-फितर से ठीक एक दिन पहले एक मस्जिद में विस्फोट की खबर सामने आई है. यह धमाका आज  सुबह करीब 4 बजे हुआ. राज्य के सीएम देवेंद्र फडणवीस इस घटना को लेकर बेहद चिंतित है और पुलिस को सख्ती से जांच करने का आदेश दिया है. 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना को लेकर कहा कि पुलिस के पास इस विस्फोट से जुड़ी पूरी जानकारी है और वे इस घटना के पीछे शामिल लोगों की पहचान कर चुके हैं. वहीं, पुलिस ने घटना में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी सुदर्शन चंद्रभान घुले (26) और सुधीर सांगले (23) को पुणे से गिरफ्तार किया, जबकि सिद्धार्थ सोनावणे को ठाणे जिले के कल्याण से गिरफ्तार किया गया.

 

Add Zee News as a Preferred Source

सीएम फडणवीस का बयान
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "हमें पूरी जानकारी मिल चुकी है. यह किसने किया, इसकी भी जानकारी हमारे पास है. बाकी की जानकारी संबंधित एसपी देंगे." हालांकि, सीएम ने अभी तक संदिग्धों के नामों का खुलासा नहीं किया है और जांच जारी रहने की बात कही है.

क्या हुआ था बीड की मस्जिद में?
रविवार सुबह बीड जिले के अर्धमसला गांव की एक मस्जिद में अचानक विस्फोट हुआ. विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी. पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है.

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब एक दिन बाद ईद-उल-फितर की नमाज अदा की जाएगी. इसलिए प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बीड और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

स्थानीय लोगों में चिंता
इस विस्फोट के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है. मस्जिद के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि यह धमाका कैसे हुआ. प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है.

TAGS

Trending news