अदालत उमेश पाल वाले मामले में अतीक अहमद को लेकर 28 मार्च को एक फैसला सुनाने वाली है. इसलिए माफिया अतीक अहमद को यूपी लाया जा रहा है. अतीक को डर है कि उसका एनकाउंटर हो जाएगा.
Trending Photos
)
उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन अतीक अहमद को यूपी की जेल में ले जाने की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. यूपी की पुलिस अतीक अहमद को लेने गुजरात के साबरमती जेल पहुंची. इससे पहले अतीक को यूपी ले जाने की सारी कागजी तैयारियां पूरी की गईं. अतीक अहमद को साल 2016 में साबरमती की जेल में बंद किया गया था.
अतीक अहमद को यूपी पुलिस सुबह ही लेने पहुंच गई थी. लेकिन अतीक अहमद शाम को काले कुर्ते और सफेद गमछे में निकला. जब अतीक अहमत जेल से निकला तो उसके आस पास काफी तादाद में पुलिस वाले थे.
एक वक्त था जब अतीक अहमद का सिक्का पूरे यूपी में चलता था लेकिन आज का वक्त है कि अतीक अहमद को एनकाउंटर का डर सता रहा है. जब अतीक जेल से निकला तो उससे पत्रकरों कुछ सवाल पूछे. इस पर अतीक अहमद ने कहा कि 'हत्या हत्या'. उन्होंने कहा कि "मुझे इनका प्रोग्राम मालूम है. ये हत्या करना चाहते हैं."
#WATCH | Gujarat: Mafia-turned-politician Atiq Ahmed (in white headgear) steps out of Sabarmati Jail as a team of Prayagraj Police takes him with them.
As per a UP Court's order, the verdict in a kidnapping case will be pronounced on March 28. All accused in the case, including… pic.twitter.com/9kDMGYBFVC
— ANI (@ANI) March 26, 2023
इसके बाद पुलिस अतीक को अपनी जीप में बिठाया. फिर पुलिस अतीक को लेकर यूपी के लिए रवाना हो गई.
ख्याल रहे कि अतीक अहमद पर 100 से ज्यादा केस हैं. ज्यादातर मामलों में गवाह अपने बयान से मुकर गए हैं. लेकिन उमेश पाल वाले मामले में अदालत का फैसला आना अभी बाकी है. इस मामले में 28 मार्च को अदालत फैसला सुनाएगी. अदालत अतीक को सजा सुना सकती है.
अतीक अहमद फूलपुर से सांसद रह चुके हैं. उन पर आरोप है कि वह गवाह उमेश पाल के हत्याकांड में शामिल हैं. राजू पाल मर्डर केस में आरोपी उमेश पाल का साल 2006 में अपहरण हो गया था. बताया जा रहा था कि गवाही न देने के लिए उमेश पाल से हलफनामा लिया गया. साल 2007 में उमेश पाल ने अपहरण का केस दर्ज कराया था. इस केस में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था. इसी मामले में अदालत 28 मार्च को फैसला सुनाएगा. अदालत ये फैसला अतीक अहमद के सामने सुनाएगी. इसीलिए पुलिस अतीक को गुजरात से यूपी ला रही है.
Zee Salaam Live TV: