Benefits of Sweet Potato/Shakarkand फल ना सिर्फ़ ज़ायके के ऐतबार से अच्छा है बल्कि यह सेहत के ऐतबार से भी बेहद मुफीद है. आईये जानते हैं शकरकंद (Shakarkand/Sweet Potato) के फायदे.
Trending Photos
)
नई दिल्ली/ समी सिद्दीकी: सर्दियों का मौसम आ चुका है और इस मौसम में हिंदुस्तान में लोग शकरकंद (Shakarkand/Sweet Potato) का इस्तेमाल खूब करते हैं. कोई शकरकंद (Shakarkand/Sweet Potato) को चाय के साथ नाश्ते के तौर पर इस्तेमाल करता है तो कोई इसकी खीर बना कर खाता है. यह फल ना सिर्फ़ ज़ायके के ऐतबार से अच्छा है बल्कि यह सेहत के ऐतबार से भी बेहद मुफीद है. आईये जानते हैं शकरकंद (Shakarkand/Sweet Potato) के फायदे.
1- पेट के लिए फायदेमंद
आपको जानकर हैरानी होगी शकरकंद पेट के लिए बहुत फायदेमंद होती है. यह फल पेट में गुड बैक्टीरिया की तादाद को बढ़ाता है. जिसकी वजह से पाचनक्रिया दुरुस्त होती है. एस टेस्ट ट्यूब रिसर्च में देखा गया है कि शकरकंद पेट गुड-बैक्टीरिया की तादाद बढ़ाने में मददगार होती है.
2-कैंसर से लड़ने की खासियत
शकरकंद में कैंसर से लड़ने की खासियत है. इस फल में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स बॉडी को कई तरह के कैंसर से बचाने में मददगार होते हैं. एक टेस्ट ट्यूब रिसर्च में देखा गया है कि शकरकंद में पाए जाने वाले Anthocyanins नाम के एंटीऑक्सिडेंट ग्रुप कैंसर सेल्स की ग्रोथ को कम कर देते हैं. हालाकि इस फील्ड में अभी ह्यूमन रिसर्च होना बाकी है.
3- आखों के लिए फायदेमंद
शकरकंद आंखो के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. शकरकद में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है जो बॉडी मे जाकर विटामिन-ए में तब्दील हो जाता है और साथ ही आंखो में लाइट रिसेप्टर्स को बनाने में भी मददगार होता है.
4- दिमाग के लिए फायदेमंद
शकरकंद दिमाग के लिए भी काफ़ी फायदेमंद होती है. शकरकंद में एक ऐसा कंपाउंड पाया जाता है जो दिमाग को तेज़ करता है. बता दें इस दावे को लेकर कई एनिमल रिसर्च की गई हैं लेकिन अभी तक कोई ह्यूमन रिसर्च नहीं हो पाई है.
5-इम्यून सिस्टम मज़बूत करता है
शकरकंद में बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो बॉडी में जाकर विटामिन-ए में तब्दील हो जाता है और विटामिन-ए इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाता है. आपको बता दें शकरकंद में Vitamin C, Manganese, Vitamin B6 और Potassium जैसे कई फायदेमंद कंपाउंड्स मिलते हैं.