)
Healthy Tips: जानकार कहते हैं कि मेवे में सबसे बेहतरीन मेवा अखरोट होता है. पुरुषों को इससे बहुत सारे फायदे होते हैं. अखरोट खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई गुणों से भरपूर होते हैं.
अखरोट में प्रोटीन, वसा, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट्स होता है. ये पौटेशियम, कैल्शियम, कॉपर, आयरन, सेलेनियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और विटामिन्स का खजाना है. आइए जानते हैं कि अखरोट रोज खाने से क्या फायदे होते हैं.
वैसे तो हर उम्र के लोगों के लिए अखरोट खाना बेहद फायदेमंद है लेकिन पुरुषों खास कर शादी शुदा मर्दों के लिए ये और भी कारगर है.
अखरोट को स्ट्रेस कम करने के लिए जाना जाता है. रोज भीगे हुए अखरोट खाने से दिमाग ठंडा रहता है.
अखरोट मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है जिससे आपको वजन बढ़ने की दिक्कत नहीं होती है.
कई फल सुबह खाने में फायदेमंद होते हैं तो कई रात में. भीगे अखरोट रात में खाने से नींद अच्छी आती है.
अखरोट खाने से हड्डियां और दांत मजबूत रहते हैं.
अखरोट दिखने में दिमाग की तरह होता है. इसे खाने से दिमाग तेज होता है.
अखरोट मर्दों के बहुत फायदेमंद है. इससे मर्दाना ताकत में इजाफा होता है.
कैसे खाएं अखरोट?
अखरोट ज्यादा खाने से नुकसान हो सकता है. इसलिए एक दिन में 2 सो 4 अखरोट खाना ही बेहतर होता है. इसको खाने के लिए इसे रात में भिगो दें. सुबह नाश्ते के साथ या सिर्फ अखरोट चबा कर खाया जा सकता है.
अखरोट को भून कर पीस कर रख लें. इसे मसाले के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. मुख्तलिफ तरह की खाने वाली चीजों पर भी छिड़का जा सकता है.
नोट: ऊपर दी गई जानकारी महज सामान्य ज्ञान पर आधारित है. Zee Media इसकी पुष्टि नहीं करता. किसी भी तरह की बीमारी के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें.