)
इरशाद हिंदुस्तानी/बैतूलः दुनिया में प्यार जताने के लिए आशिक अलग-अलग तरीके अपनाते आए हैं. लेकिन मध्य प्रदेश के बैतूल में एक ऐसे आशिक का मामला सामने आया है, जिसने अपने किन्नर साथी से प्यार जताने के लिए ब्लेड से अपने ऊपर ही कई वार कर लिए. प्यार वैसे तो अंधा होता है, लेकिन इतना अंधा कि अपने साथी को प्रेम की परीक्षा देने खुदकुशी ही करने लग जाना. हालांकि युवक प्राथमिक उपचार के बाद अब स्वस्थ है, लेकिन ऐसा करने से उसकी जान भी जा सकती थी.
साथ नहीं चलने पर किया खुद को घायल
यहां के इटारसी का रहने वाला आनंद कटारे अपने किन्नर प्रेमी कमलेश उर्फ करिश्मा से जुदाई के चलते उसे लेने उसके घर बैतूल पहुंचा था. जहां करिश्मा ने उसे साथ चलने से मना कर दिया, जो युवक बर्दास्त नहीं कर पाया और ब्लेड से खुद के ऊपर कई वार कर खुद को जख्मी कर लिया. जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा, जहां अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.
पिछले 7 सालों से करता है प्यार
आनंद ने बताया वो पिछले 7 सालों से करिश्मा से प्यार कर रहा है. लेकिन कुछ दिनों पहले करिश्मा अपने परिजनों से मिलने बैतूल आई थी. और बहुत दिनों तक वापस न आने से परेशान युवक, उसे बैतूल लेने पहुंच गया. जहां करिश्मा ने कहा कि उसे कुछ दिन और रहना है, जिसके बाद युवक से सहा नहीं गया, और उसने ब्लेड से अपने हाथ पर कई वार कर खुद को घायल कर लिया. पुलिस अधिकारी ने बताया युवक से बातचीत कर मामले को सुलझाया जाएगा.
Zee Salaam LIVE TV