)
नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पद संभालते ही कई बड़े फैसले किए हैं. उन्होंने पहले तो शिक्षकों पर पड़ने वाले अतिरिक्त भार को कम किया. दूसरा बड़ा फैसला लेते हुए उन्होंने प्राइवेट स्कूलों के फीस बढ़ाने पर पाबंदी लगा दी है.
दरअसल पंजाब की आम आदमी पार्टी की जीत के बाद लोगों को पार्टी और सीएम भगवंत मान से कई उम्मीदें हैं. ऐसे में भगवंत मान एक के बाद एक चौंका देने वाले फैसले ले रहे हैं. कर्मचारियों को परमानेनट करने के ऐलान के बाद उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में सुधार करने के लिए दो बड़े फैसले लिए गए हैं.
मनमानी फीस पर रोक
सीएम भगवंत मान ने बुधवार को शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा ऐसान करते हुए कहा कि अब प्राइवेट स्कूल फीस नहीं बढ़ा सकेंगे. सीएम ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि पंजाब में इस साल निजी स्कूल फीस नहीं बढ़ाएंगे इसके साथ उन्होंने कहा कि खास दुकानों से माता पिता को ड्रेस या किताबें खरीदने के लिए नहीं कहा जाएगा.
आपको बता दें पंजाब में आम आदमी पार्टी के चुनावी मुद्दों में से एक सबसे बड़ा मुद्दा 'शिक्षा' था. कई जानकारों का मानना है कि राज्य में पार्टी की जीत में शिक्षा बहुत बड़ा फैक्टर रहा है. चुनाव के दौरान सीएम और भगवंत मान ने कई पंजाब रियासत के लिए कई बड़े वादे किए थे. दोनों ने अपने बयानों में कहा था कि अगर आप की सरकार बनती है तो वह सरकारी स्कूलों के सुधार का काम करेंगे इसके अलावा शिक्षा के स्तर में भी सुधार होगा.
सीएम बनने के बाद क्या लिए बड़े फैसले
- भगवंत मान 25 हजार सरकारी नौकरी और 35 हजार संविदा कर्मचारियों को परमानेंट करने का ऐलान कर चुके हैं.
- भ्रष्टाचार रोकने के लिए जारी किया गया करप्शन हेल्पलाइन नंबर
- लाभार्थियों के लिए राशन की डोरस्टेप डिलेवरी.
Zee Salaam Live TV: