हालांकि कई एसोसिएशन ने इसमें शामिल ना होने का भी फैसला किया है. तो चलिए हम आपको बता रहे कि आज बंद के दौरान क्या-क्या बंद रहेगा और क्या खुला रहेगा
Trending Photos
)
नई दिल्ली: कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों और सरकार के बीच अब तक पांच दौर की बात हो चुकी है लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकल सका है. इसके बाद किसानों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है. किसान यूनियनों का कहना है कि आम आदमी को दिक्कत ना हो, इसलिए सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चक्का जाम करेंगे. बड़ी तादाद में राजनीतिक पार्टियों और कई तंज़ीमों ने बंद को अपनी हिमायत दी है
हालांकि कई एसोसिएशन ने इसमें शामिल ना होने का भी फैसला किया है. तो चलिए हम आपको बता रहे कि आज बंद के दौरान क्या-क्या बंद रहेगा और क्या खुला रहेगा.
बैंकिंग सेवाएं खुली रहेंगी
अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (AIBOC) और अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) ने किसानों के प्रति अपना समर्थन दिया है, लेकिन भारत बंद में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है. इसलिए, बैंकिंग सेवाएं आज खुली रहेंगी.
परिवहन क्षेत्र पहले की तरह करेगा काम
ऑल इंडिया ट्रांसपोर्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन (AITWA) ने कहा कि ट्रांस्पोर्ट पहले की तरह काम करेगा. ऐटवा ने व्यापारियों के निकाय CAIT के साथ एक संयुक्त वक्तव्य जारी करते हुए कहा कि ट्रांसपोर्टर और व्यापारी देशव्यापी हड़ताल में भाग नहीं लेंगे.
बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) की बसें भारत बंद का हिस्सा नहीं हैं और यह भी आम दिनों की तरह चलती रहेंगी. इसके अलावा देश की राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन, मुख्य रूप से मेट्रो और बसें, सामान्य दिनों की तरह काम करेंगी.
कारोबारियों के निकाय CAIT ने बयान जारी कर कहा है कि दिल्ली समेत पूरे मुल्क में बाजार खुले रहेंगे और कारोबारी सरगर्मियां आम तौर पर चालू रहेंगी.
भारत बंद के दौरान देश भर में आपातकालीन, एम्बुलेंस और अस्पताल सर्विसेज प्रभावित नहीं होंगी. पेट्रोल पंप, अस्पताल, मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे. पंजाब और हरियाणा में ज्यादातर पेट्रोल पंप बंद रहेंगे, लेकिन इमरजेंसी सेवाओं से जुड़ी गाड़ियों को तेल मिलता रहेगा.
Zee Salaam LIVE TV