)
नई दिल्ली: भीम आर्मी चीफ (Bhim Army Chief) चंद्र शेकर आज़ाद (Chandra Shekhar Azad) ने बुध के रोज़ कहा कि वह गैंग रेप का शिकार हुई लड़की परिवार के साथ दिल्ली से हाथरस जा रहे थे लेकिन उत्तर प्रदेश में पुलिस ने बीच रास्ते में ही उन्हें हिरासत में ले लिया और अब उन्हें सहारनपुर में नज़रबंद कर दिया गया है.
आज़ाद ने ट्वीट कर कहा कि आजाद ने ट्वीट किया, 'पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे हुकूमत और पुलिस की मिलीभगत से रात में ही हमारी बहन की आखिरी रसूमात (दाह संस्कार) परिवार वालों की गैर मौजूदगी और उनकी बगैर मर्जी के किया गया. इन लोगों की इंसानियत मर चुकी है. मुझे इनकी पुलिस ने रात हिरासत में लिया और अब सहारनपुर लाकर मुझे नज़रबंद कर दिया गया, लेकिन हम लड़ेंगे.'
पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे सरकार और पुलिस की मिलीभगत से रात में ही हमारी बहन का दाहसंस्कार परिजनों की गैरमौजूदगी और उनकी बिना मर्जी के किया गया। इन लोगों की नैतिकता मर चुकी है। मुझे इनकी पुलिस ने रात हिरासत में लिया और अब सहारनपुर लाकर मुझे नज़रबंद कर दिया गया। लेकिन हम लडेंगे pic.twitter.com/e36WjZfY0L
— Chandra Shekhar Aazad (@BhimArmyChief) September 30, 2020
बता दें कि इससे पहले चंद्र शेखर आज़ाद ने भारत बंद की करते हुए कहा था कि हुकूमत पीड़ित परिवार को 2 करोड़ रुपये और एक फर्स्ट क्लास नौकरी की मांग की थी. साथ ही मुल्ज़िमों पर कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा है कि फास्टट्रैक अदालत के ज़रिए मामले के मुजरिमों को सज़ा दिलाने की बात कही है. उन्होंने वार्निंग दी थी कि 24 घंटों में उनकी मांगों को नहीं माना गया तो भीम आर्मी भारत बंद करेगी.
Zee Salaam LIVE TV