Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam867221

गाड़ियां चोरी करते पकड़ा गया भोजपुरी फिल्मों का एक्टर, 50 हजार के नकली नोट बरामद

एक खबर के मुताबिक पुलिस को गाड़ियां चोरी होने की कई खबरें मिली थीं. पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर इन आरोपियों को पकड़ने का जाल बिछाया था.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने भोजपुरी फिल्मे बनाने वाले और काम करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इन दोनों पर आरोप है कि यह गाड़ियां चोरी करते थे. आरोपियों के पास से 50 हजार रुपये की फेक करंसी और 2 बाइक भी बरामद की हैं. यह कामयाबी दक्षिण पूर्वी दिल्ली के AATS (एंटी-ऑटो थेफ्ट स्कवॉड) की टीम को मिली है. 

यह भी पढ़ें: दुनिया के 30 सबसे प्रदूषित शहरों में 22 भारत के, जानिए कहां है आपका शहर

एक खबर के मुताबिक पुलिस को गाड़ियां चोरी होने की कई खबरें मिली थीं. पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर इन आरोपियों को पकड़ने का जाल बिछाया था. जानकारी के मुताबिक आरोपी एक काले रंग की स्कूटी पर जा रहे थे. जिन्हें पुलिस कागजात चैक करने के लिए रोका था. स्कूटी चालक के पास कागजात न होने की वजह से एक दूसरे को देखने लगे. 

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: डीजे की धुन पर मस्ती से नाच रहे थे बुजुर्ग चाचा, फिर हुआ कुछ ऐसा कि भागने पर हो गए मजबूर

पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ शुरू कर दी. पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपियों के नाम मोहम्मद शाहिद उर्फ राज सिंह उर्फ ललन और सैयद जैन हुसैन निकले. पूछताथ में एक आरोपी ने बताया कि फिल्म स्टूडियो चला रहा था जिसका नाम साहिल सैनी फिल्म प्रोडक्शन हाउस था.

ZEE SALAAM LIVE TV

TAGS

Trending news