Bhopal News: भोपाल में एक मुस्लिम कांस्टेबल पर शराबियों ने हमला कर दिया. आरोपी 'मुल्ला' कहकर गालियां देते हुए वर्दीधारी पुलिसकर्मी की बेरहमी से पिटाई करने लगे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Trending Photos
)
Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन परिसर में 26 अप्रैल को देर रात कई युवक शराब पी रहे थे. इस दौरान जब रेलवे पुलिस (जीआरपी) के हेड कांस्टेबल दौलत खान ने युवकों को शराब पीने से रोका तो शराबियों ने उसके साथ मारपीट की. आरोपियों ने जवान की वर्दी फाड़ दी, उसके साथ गाली-गलौज की और धार्मिक आधार पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वीडियो वायरल होने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मुख्य आरोपी जितेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि दूसरे आरोपी फरार हैं. फिलहाल दौलत खान का इलाज अस्पताल में चल रहा है और बाकी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की है. पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
रात 2 बजे हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर जीआरपी हेड कांस्टेबल नज़र दौलत खान ड्यूटी पर थे। कांस्टेबल दौलत खान को जब एक हिंदू शराबी ने शराब पीने से मना किया तो भीड़ ने उन्हें बुरी तरह पीटा और उनके कपड़े फाड़ दिए। जब दूसरे पुलिसकर्मी उन्हें बचाने आए तो हिंदू भीड़ ने कहा, तुम हिंदू भाई… pic.twitter.com/j8S05xcidM
— तौसीफ आलम (@Tauseefalamzee) April 28, 2025
क्या है पूरा मामला
दरअसल, शनिवार देर रात करीब 2 बजे जीआरपी की टीम स्टेशन परिसर में स्थित बंसल वन की दुकानों और रेस्टोरेंट को बंद कराने पहुंची थी. इस दौरान स्टेशन परिसर में एक कार में बैठकर कुछ युवक शराब पी रहे थे. हेड कांस्टेबल दौलत खान की नजर उन पर पड़ी. दौलत खान ने युवकों को वहां शराब पीने से रोका तो शख्स आक्रामक हो गए. बहस करने लगे. इसके बाद युवकों ने दौलत खान पर हमला कर दिया. उन्हें कार में डालकर पीटा गया. इस दौरान उनकी वर्दी फट गई और उन्हें गंभीर चोटें आईं.
साथी बचाने आए
दौलत खान को पिटता देख दूसरे जवान उसे बचाने दौड़े. हेड कांस्टेबल संदीप और कमल रघुवंशी ने उसे बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उन्हें भी धमकाया और आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी की. स्थिति बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया. इसके बाद मुख्य मुल्जिम को हिरासत में ले लिया गया.