भूपिंदर सिंह मान लंबे समय से किसानों के लिए काम कर रहे हैं. उन्हें 1990 में राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिए भी नामित किया गया था.
Trending Photos
)
चंडीगढ़/नितिका माहेश्वरी: किसान नेता भूपिंदर सिंह मान (Bhupinder Singh Man) ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) द्वारा कृषि अधिनियम पर गठित चार सदस्यीय समिति से अपना नाम वापस ले लिया है. उन्होंने कहा कि किसानों की तरफ से उठाए गए सवाल और लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मैंने यह फैसला लिया है.
यह भी पढ़ें: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: अजहरुद्दीन ने महज़ 37 गेंदों में ठोक डाला शतक, देखिए VIDEO
भूपिंदर सिंह मान और अन्य कमेटी के मेंबरों की तरफ से पहले ही कृषि मंत्री को खेती कानूनों की हिमायत में चिट्ठी लिखी गई थी. जिसके बाद से उन पर सवाल उठाए जा रहे थे. भूपिंदर सिंह मान ने सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद दिया और कहा कि वह पंजाब और किसानों के साथ खड़े हैं.
यह भी देखें: Viral Video: देखिए कुत्ते की हिम्मत, जंगल सीधे शेर से ही भिड़ गया,
सुखबीर बादल ने समिति पर उठाए सवाल
शिरोमणि अकाली दल (SAD) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कमेटी के दो नेताओं का ज़िक्र करते हुए कहा था कि यह दो मेंबर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी हैं. जिनमें एक भूपेंद्र सिंह मान दूसरे अशोक गुलाटी हैं. सुखबीर बादल ने आरोप लगाया था कि कहीं न कहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह इस कानून के पक्ष में खड़े नज़र आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: मौत से जंग हार गई 20 महीने की धनिष्ठा, इस तरह 5 लोगों को दे गई नई ज़िंदगी
कौन हैं भूपिंदर सिंह मान
भूपिंदर सिंह मान लंबे समय से किसानों के लिए काम कर रहे हैं. उन्हें 1990 में राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिए भी नामित किया गया था. वह 2002 से 2007 तक पंजाब की कैप्टन सरकार के दौरान बहुत एक्टिव थे. 1966 में भूपिंदर सिंह मान फार्मर फ्रेंड एसोसिएशन के संस्थापक मेंबर भी थे. जो बाद में जाकर राज्य स्तरीय कृषि संगठन बन गया. भूपिंदर सिंह वर्तमान में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं.
यह भी पढ़ें: जब सांप पकड़ने वाले माहिर पर कोबरा ने कर दिया हमला, देखिए Video फिर क्या हुआ...
ZEE SALAAM LIVE TV